Kartik Aaryan : बॉडी ट्रांसफॉर्म को लेकर कार्तिक आर्यन हुए ट्रोलिंग का शिकार, ट्रेनर लगाई ट्रोलर्स का क्लास

0
334
Kartik Aaryan

Kartik Aaryan: कबीर खान के निर्देशन में बनी कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसमें मुरलीकांत पेटकर की इंस्पायरिंग कहानी को लोगों के सामने रखा गया है। मुरलीकांत पेटकर ने एक ख्वाब देखा था कि वह ओलंपिक में मेडल जीतना चाहते हैं और उन्होंने ये करके भी दिखाया, लेकिन इस बीच उन्हें कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, ये फिल्म इसी कहानी को दर्शाती है।

इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा भाग्यश्री बोरसे, भुवन अरोड़ा, यशपाल शर्मा, विजय राज, राजपाल यादव और श्रेयस तलपदे जैसे स्टार्स हैं। फिल्म के लिए कार्तिक ने अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को चौंका दिया था। हालांकि, जब कार्तिक ने इसकी तस्वीर साझा की तो लोगों ने इसे फोटोशॉप बताकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। अब अभिनेता के ट्रेनर ने ट्रोल्स को लताड़ लगाई है।

bgfbgfbdvv

ट्रेनर ने लगाई ट्रोलर्स की क्लास

आपको बता दें कि कार्तिक की हाल ही में, पहले और बाद की वायरल तस्वीरें, जिसमें 39 प्रतिशत बॉडी फैट से लेकर सात प्रतिशत बॉडी फैट तक, उनके परिवर्तन को दर्शाती हैं। लोगों ने इसे फोटोशॉप करार दिया। जहां एक वर्ग कबीर खान निर्देशित उनकी बॉडी से प्रभावित था। वहीं, अन्य लोगों ने संदेह जताया कि क्या तस्वीर फोटोशॉप की गई थी या स्टेरॉयड के कारण यह परिवर्तन हुआ था।

वहीं एक्टर के ट्रेनर त्रिदेव पांडे ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया, कि जब भी लोग किसी एक्टर पर उंगली उठाते हैं, तो कोच भी सवालों के घेरे में आ जाता है। उन्होंने कहा, “जिस किसी को भी लगता है कि यह बदलाव स्वाभाविक नहीं है, मैं NADA (नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी) टेस्ट लेने के लिए अपनी जेब से पैसे देने को तैयार हूं, जब आप किसी अभिनेता पर संदेह करते हैं, तो आप कोच पर भी संदेह करना शुरू कर देते हैं।

त्रिदेव ने आगे कहा, “यह केवल वे लोग कहते हैं ,जो खुद इसे हासिल नहीं कर सकते। मैं खुद एक राष्ट्रीय मुक्केबाज रहा हूं और मुझे पता है कि हर मैच के बाद हमारा टेस्ट होता है। हम जानते हैं कि अगर हम कुछ लेते हैं, तो हम मैच जीत सकते हैं, लेकिन इसका असर हमें लंबे समय तक रहेगा। मैं कभी किसी को आर्टिफिशियल सप्लीमेंट लेने और बॉडी बनाने की सलाह नहीं दूंगा।”

fvvfcascacacacavsdvf
इन फिल्मों में नजर आएंगे कार्तिक

गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ (Chandu Champion) को लेकर चर्चा में हैं। उनकी फिल्म 14 जून, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है इसके अलावा एक्टर के पास ‘भूल-भूलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) और ‘कैप्टन इंडिया’ (Captain India) भी पाइपलाइन में हैं।