Sunday, January 11, 2026
MGU Meghalaya
Homeभारतदिल्लीदिल्ली में जब होती है जवां रात

दिल्ली में जब होती है जवां रात

दिल्ली में नाइट लाइफ का अपना अलग अंदाज है। यहां की नाइट मुंबई जैसी पूरी रात चलने वाली नहीं है लेकिन उससे कम भी नहीं है। दिल्ली की नाइट लाइफ का एक नजारा हम आपके सामने लेकर आए है।

असल में दिल्ली की नाइट लाइफ दो हिस्सों में बंटी हुई है। पहली खान पान को लेकर और दूसरा इसका हिस्सा है मौज मस्ती।

खान पान के लिए दिल्ली मशहूर है ही। दिल्ली के कई इलाके पूरी रात खाने पीने की चीजों के लिए खुले रहते हैं। दिल्ली का पहाड़गंज इलाका लगभग पूरी रात जगमग रहता है। पहाड़गंज के अलावा कनाट प्लेस में भी देर रात तक खाने की दुकाने खुली रहती है। और अब अगर आप दिल्ली गेट से पुरानी दिल्ली स्टेशन गए हैं तो यहां आपको दिल्ली गेट से लेकर लाल किले के बीच कई अच्छे फूड जक्शन मिल जाएंगे जहां वेज और नॉन वेज दोनों ही तरह के खानों की बाहर पूरे साल देर रात तक रहती है।

इसी तरह से अगर दूसरे हिस्से की  बात की जाए तो दिल्ली में कई नाइट क्लब हैं जो रात में मौज मस्ती का अच्छा अड्डा साबित होते हैं। कनाट प्लेस और दिल्ली के फाइव स्टार होटल्स में डिस्को थेक हैं जो युवाओं को लुभाते हैं।

- Advertisment -
Most Popular