Taha Shah Badussha: ताहा शाह बदुश्शा में लोगों को नजर आ रही है ‘सुशांत सिंह राजपूत’ की झलक, बेहद खुश है एक्टर

0
416
Taha Shah Badussha

Taha Shah Badussha: बॉलीवुड एक्टर ताहा शाह  बदुश्शा  आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।  ताहा ने इंडस्ट्री में एक आउटसाइडर के तौर पर वो मुकाम हासिल किया जिसकी उन्होंने कलपना भी नहीं की होगी। वहीं इन दिनों ताहा अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज हीरामंडी की सक्सेस को इंजॉय कर रहें हैं।

दर्शकों को ‘हीरामंडी’ में उनका काम काफी पंसद आया है। इस शो में सोनाक्षी सिन्हा और मनीषा कोइराला जैसे कलाकारों के साथ नजर आए। ‘हीरामंडी’ के बाद उन्हें नेटिजन्स ने पहले ‘नेशनल क्रश’ का टैग दिया था। ताहा शाह अपनी इस सफलता से खुश नजर आ रहे हैं।

ttgtgge

सुशांत सिंह राजपूत से हो रही है ताहा कि तुलना

आपको बता दें कि ताहा शाह ने अपने करियर की शुरुआत यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘लव का द एंड’ से किया था। इस फिल्म में वे श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे, लेकिन उन्हें वह सफलता नहीं मिली जो ‘हीरामंडी’ से मिली है। अब नेटिजन्स उन्हें ‘नया सुशांत सिंह राजपूत’ कह रहे हैं।

नेटिजन्स को लगता है कि ताहा भी सुशांत की तरह ही इंडस्ट्री के बाहर से आए हैं और अपना नाम बना रहे हैं। ताहा शाह सुशांत सिंह राजपूत से अपनी तुलना किए जाने को लेकर काफी खुश हैं। अभिनेता ने कहा, ‘मैं निजी तौर पर सुशांत सिंह राजपूत को जानता था। मैंने उनके संघर्षों को देखा है और मैं खुश हूं कि लोगों को मुझ में उनकी झलक दिख रही है’।

tgt44t

आउटसाइडर  के लिए इंडसट्री में कर पाना कठिन है

गौरतलब है कि ताहा शाह अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, ‘मैं जानता हूं एक आउटसाइडर के लिए यहां काम कर पाना कितना कठिन होता है। मुझे लोगों ने मैसेज किया कि उन्हें मुझे देखकर सुशांत की याद आई। मैं बता नहीं सकता हूं कि मुझे कितना अच्छा लगा यह सुनकर। मैं कोशिश करूंगा कि मैं उनकी विरासत को आगे ले जा सकूं और दर्शक मुझे भी वही प्यार दें जो उन्होंने सुशांत सिंह को दिया था’।