Sanjeeda Shaikh: आमिर अली के साथ शादी में खुश थीं संजीदा शेख, कभी बेहतरीन पति होने का दिया था टैग

0
455
Sanjeeda Shaikh

Sanjeeda Shaikh: एक्ट्रेस संजीदा शेख आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। संजीदा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर टीवी एक्ट्रेस की थी। वहीं इस दिनों संजीदा संजय लीला भंसाली की वेज सीरीज हीरामंडी में नजर आ रही हैं।

इस सीरीज में संजीदा की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, जिसमें वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करती नजर आ रही, उन्होंने अपने पूर्व पति आमिर अली को लेकर कई खुलासे किए।

vdvffvvfd

आमिर नहीं थे एक्सप्रेसिव

आपको बता दें कि हाल ही में वारयल हुए इंटरव्यू में संजीदा ने बताती हैं कि, ‘शादी के बाद मैं आमिर में काफी बदलाव देख रही हूं। शादी से पहले आमिर अपनी बातों को कह नहीं पाते थे, लेकिन अब वे बदल गए हैं। वे काफी रोमांटिक हो गए हैं और प्यार को जाहिर करना भी सीख रहे हैं’।

एक्ट्रेस अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, ‘मैं अपनी भावनाओं को लेकर काफी मुखर हूं। मैं अपनी सारी बातें आमिर से कह देती हूं और मुझे लगता है पिछले दस वर्षों में आमिर काफी बदले हैं। मैं चाहे कितनी भी व्यस्त रहूं शूटिंग के बाद का अपना सारा समय आमिर के साथ बिताती हूं और आमिर भी यही करते हैं। अब तो मेरी सहेलियां भी कहती हैं कि उन्हें आमिर जैसा पति और बॉयफ्रेंड चाहिए’। उस इंटरव्यू में संजीदा के साथ आमिर अली भी मौजूद थे। उन्होंने भी संजीदा की बातों से अपनी सहमति जाहिर किया था।

dggrffe

शादी के आठ साल बाद हुआ था तलाक

गौरतलब है कि संजीदा शेख अपने पति आमिर अली से साल 2020 में अलग हो गई थीं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जब यह हुआ तो वह खुद को सबसे ज्यादा उदास मानती थी। हालांकि, समय के साथ सब कुछ ठीक होता गया और वह मजबूत होती गईं। अभिनेत्री ने खुद से प्यार करना शुरू कर दिया और वह अब बिल्कुल खुश हैं।  तलाक के बाद भी दोनों के बीच कभी कड़वाहट नहीं आई। शादी के दो साल बाद सरोगेसी के जरिए दोनों एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने थे।