Varun Dhawan: बेबी धवन के आने की खुशी में झूम उठा पूरा धवन परिवार, एक्टर ने साझा किया पोस्ट

0
546
Varun Dhawan

Varun Dhawan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर वरुण धवन  सुर्खियों में छाए हुए हैं। बीती रात वरुण एक बेटी के पिता बनें है। उनके घर लक्षमी का आगमन हुआ हैं। पूरा धवन परिवार इस समय खुशी से झूम रहा है। सोशल मीडिया पर वरुण के चाहने वाले उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। वहीं अभिनेता ने अपने फैंस के संग अपनी खुशी को साझा किया है। वरुण ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए फैंस को शुक्रिया कहा है।

gtgrrfefd

वरुण ने साझा किया वीडीयो

आपको बता दें कि वरुण धवन और नताशा पहली बार माता-पिता बने हैं। उनके लिए यह मौका बेहद खास है। वरुण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक क्यूट से वीडियो को साझा किया है। अभिनेता ने वीडियो को साझा करते हुए लिखा है, ‘हमारी बिटिया रानी का आगमन हो चुका है’।वरुण धवन ने आगे लिखा है, ‘आप सभी के शुभकामनाओं का धन्यवाद जो आपने मां और बेटी के लिए भेजे हैं। उसके बाद उन्होंने ईश्वर को धन्यवाद देते हुए लिखा है, ‘हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे’। सोशल मीडिया पर वरुण का यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।

56hthttr

डेविड धवन ने जाहिर की खुशी

गौरतलब है कि एक्टर वरुण धवन निर्देशक डेविड धवन के बेटे हैं। डेविड धवन ने दादा बनने की खुशी में पैपराजी से बातें करते हुए कहा कि, ‘घर में लक्ष्मी आई हैं। हम सब बेहद खुश हैं’। वहीं वरुण धवन की मां भी दादी बनकर खुशी से फूले नहीं समा रही हैं। वरुण धवन ने अभी तक अपनी बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है।

उन्होंने अपने पोस्ट में ‘बेबी धवन’ लिखा है। अब फैंस बेसब्री से वरुण धवन की बेटी का नाम जानना चाहते हैं। वहीं कुछ फैंस वरुण से उनकी बेटी का फेस रिवील करने को भी कह रहे हैं। वरुण अपनी स्कूल स्वीट हार्ट नताशा के साथ शादी के बंधन में बंधे थे।