Aditya Roy Kapoor: आदित्य रॉय कपूर ने तोड़ी अनन्या पांडे संग ब्रेकअप को लेकर चुप्पी, बोलें- ‘कौन क्या बोल रहा है….’

0
481

Aditya Roy Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री  के जाने माने एक्टर आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के के मुताबिक अनन्या पांडे के साथ उनका ब्रेकअप हो गया है। सोशल मीडिया पर लगातार ये चर्चा हो रही है कि आखिर क्यों दोनों के बीच ये ब्रेकअप हुआ। वहीं हाल ही में एक बातचीत के दौरान आदित्य ने अपनी निजी जिंदगी और रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की है।

ggffeefw

पर्सनल लाइफ को लेकर की बात

आपको बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने कहा, ‘सोशल मीडिया पर कौन मेरे बारे क्या बोल रहा है या क्या लिख रहा है इस बात पर मैं ज्यादा ध्यान नहीं देता हूं। मैं जिंदगी में सकारत्मक चीजों पर फोकस करना चाहता हूं’। एक्टर ने आगे बताया, ‘मैं अपनी बातों को अपने तक रखता हूं। मैं हमेशा से ऐसा ही हूं। मैं निजी जिंदगी में भी शांत किस्म का इंसान हूं।

मैं नहीं चाहता हूं मेरी जिंदगी के बारे में हर बात हर किसी को पता हो। मैं बेहद प्राइवेट इंसान हूं’। आदित्य रॉय कपूर अपने रिलेशनशिप के बारे में कोई भी बात करना पसंद नहीं करते हैं। अभिनेता इस विषय पर बात करते हुए कहा,’लोगों को जो बोलना है बोलते रहें। वे क्या बोल रहे हैं या क्या लिख रहे हैं मैं इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देता हूं। उन्हें जो सोचना हैं वे वही सोचे, मैं अपनी शांति को भंग नहीं करना चाहता हूं’।

t5t5t5tte

 मार्च में अलग हो गया था ये कपल

गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर इस साल मार्च में अलग हो गए हैं। दोनों अलगाव के बावजूद एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण भावना रखने की कोशिश कर रहे हैं। वे इस स्थिति से परिपक्वता से निपटने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं अनन्या अपने दोस्तों के साथ समय बिता कर खुद को बहलाने की कोशिश कर रही हैं।