Justin Bieber-Hailey Bieber: जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं जस्टिन और हैली बीबर, पॉप स्टार ने खुद शेयर की गूड न्यूज की जानकारी

0
380
Justin Bieber-Hailey Bieber

Justin Bieber-Hailey Bieber: इंटनेशनल पॉप स्टार जस्टिन बीबर और उनकी वाइफ हैली बीबर के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। दरअसल, पॉप स्टार जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। इस खुशखबरी के मिलने के बाद दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं है।

हाल ही में सेलेब्रिटी सिंगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खुशखबरी देते हुए बताया है कि उनके घर में जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। जस्टिन बीबर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी वाइफ का बेबी बंप रिवील किया है, जिसके बाद दुनियाभर से फैंस उन्हें बधाई देते नजर आ रहे हैं।

bgbgfbfbfd

जल्द पेरेंट्स बनेंगे जस्टिन और हैली बीबर

बता दें कि जस्टिन बीबर द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि हैली बीबर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। उनका ये मैटरनिटी शूट काफी खास था, क्योंकि इसमें फोटोग्राफर खुद उनके पति जस्टिन बीबर ही थे।

वहीं इसके साथ ही जस्टिन ने अपने सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में वो हैली बीबर से फिर से शादी करते नजर आ रहे हैं और साथ साथ हैली का बेबी बंप भी नजर आ रहा है।

fbfbdbgf

साल 2018 में रचाई थी शादी

आपको बता दें कि जस्टिन और हैली की पहली मुलाकात साल 2006 में हुई थी, लेकिन उस समय जस्टिन पॉप सिंगर सेलेना गोमेज को डेट कर रहे थे। हालांकि सेलेना से ब्रेकअप के बाद जस्टिन हैली को डेट करने लगे। इस बीच उनकी लाइफ में उतार चढ़ाव भी आए, जब दोनों का साल 2016 में ब्रेकअप हो गया था।

हालांकि साल 2018 में वो एक बार फिर साथ आए और इस दौरान दोनों ने सगाई रचा ली। दोनों की सगाई बहामास में हुई थी, जिसके 2 महीने बाद ही न्यू यॉर्क सिटी कोर्ट हाउस में दोनों ने शादी रचा ली। ऐसे में अब शादी के 6 साल बाद दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं, जो दोनों के लिए काफी बड़ी खुशखबरी है।