3 साल पहले ही आलिया ने अपनी बेटी के नाम का किया था खुलासा, ये होगा नाम…

0
408

Alia Ranbir Daughter Name: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कल यानी 6 नवंबर, 2022 को एक बेटी को जन्म दिया है। जिसके बाद कपूर और भट्ट फॅमिली में खुशी की लहर झूम उठी है। हालांकि कपल ने अभी तक बच्चे के नाम की घोषणा नहीं की है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर आलिया का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी बेटी के नाम का जिक्र करती नजर आ रहीं है। ये वीडियो लगभग 3 साल पुराना है।

ये होगा आलिया और रणबीर की बेटी का नाम

एक्ट्रेस आलिया और एक्टर रणवीर सिंह जब अपनी फिल्म गली बॉय के प्रचार के लिए सुपर डांसर सीजन-3 के सेट पर गए थे तब आलिया ने एक कंटेस्टेंट से अपने नाम की स्पेलिंग पूछी थी। हालांकि वह कंटेस्टेंट उनके नाम का सही उच्चारण नहीं कर पाया और आलिया को अल्मा कहा, आलिया को वो गलत स्पेलिंग इतनी ज्यादा पसंद आई कि उन्होंने कहा वह अपनी बेटी का नाम अल्मा ही रखेंगी।

बता दें कि आलिया ने बीते दिन मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया हैं। उन्होंने माँ बनने के बाद सोशल मीडिया पर अपने और रणबीर के संयुक्त नोट के जरिए बच्ची के जन्म की सूचना दी है। पैरेंट्स बनने के बाद सोशल मीडिया पर आलिया और रणबीर को फैंस और अन्य स्टार्स से खुब बधाईयां मिल रही है।