Tuesday, September 17, 2024
MGU Meghalaya
HomeमनोरंजनHimachal Pradesh : कंगना रनौत और विवेक अग्निहोत्री ने हिमाचल के हालात...

Himachal Pradesh : कंगना रनौत और विवेक अग्निहोत्री ने हिमाचल के हालात पर अपने विचार व्यक्त किए , लोगों से पहाड़ों में ना जाने का किया अनुरोध

Himachal Pradesh: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों से हिमाचल प्रदेश ना जाने का अनुरोध किया है। दरअसल हिमाचल प्रदेश में इन दिनों भारी बारिश से तबाही मची हुई है. लगातार बारिश से पूरा उत्तर भारत परेशान है। हिमाचल में भूस्खलन और बाढ़ जैसी भी स्थिति हो गई है। तबाही की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कंगना और विवेक ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ezgif.com gif maker 52

कंगना ने हिमाचल प्रदेश के बिगड़े हालातों पर किया रिएक्ट

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हिमाचल की तबाही के कुछ वीडियो शेयर करते हुए लिखा- अहम जानकारी: हिमाचल प्रदेश की यात्रा न करें। लगातार बारिश से वहां हाई अलर्ट है। आने वाले दिनों में लैंडस्लाइड और बाढ़ का खतरा है। अगर बारिश रुक भी जाती है, तब भी बारिश के मौसम में हिमाचल न जाएं। कंगना ने आगे लिखा- हिमालय में परिस्थिति खराब है हालांकि यह कोई नई बात नहीं है। वहां ऐसे ही बारिश होती है। आखिरकार वह हिमालय है, कोई मजाक की चीज नहीं है। आप जहां हैं, वहीं रहें। एंडवेंचरस होने का यह सही समय नहीं है। कंगना ने कार के पानी में बह जाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- बारिश की भयंकर आवाज के बीच किसी को भी हार्ट अटैक आ सकता है। बारिश में हिमाचल न जाएं।

विवेक अग्निहोत्री ने भी हिमाचल के हालातों पर किया रिएक्ट

विवेक अग्निहोत्री ने हिमाचल के हालात सही होने की प्रार्थना कर रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- हिमाचल के लिए प्रार्थना। दशकों से यह हर साल महीनों के लिए मेरा निवास स्थान रहा है। मैंने इसे अनियमित विकास के कारण  ढहते हुए देखा है। शिमला सहित कई शहर किसी दिन ध्वस्त होने का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को उत्तर भारत में बारिश से जुड़ी घटनाओं के कारण कई लोगों की मौत हो गई है। जबकि बारिश के कारण राज्य की ओर जाने वाली कई सड़कें बंद हो गई हैं। लाहौल और स्पीति के चंद्रताल और सोलन जिले के साधुपुल सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं।

- Advertisment -
Most Popular