Sana Khan: सना खान के घर गूंजी किलकारियां, एक्ट्रेस ने दिया चांद से बेटे को जन्म

0
1251
sana khan new born babay

Sana Khan: सना खान और अनस सैयद माता पिता  बन गए हैं, जी हां। सना खान को चांद सा बेटा हुआ है। इस बारे में सना ने खुद अपने इंस्टाग्राम से शेयर कर ये खुशखबरी अपने फैंस को दी। ऐसे में सना के फैंस इस गुड न्यूज को सुन कर बेहद एक्साइटेड हो गए। सना ने बहुत ही रोचक अंदाज में अपने बच्चे की जन्म की खुशी का इजहार किया।

Sana Khan and Mufti Anas Saiyad blessed with a baby boy

किलकारियों से गूंजा सना खान का घर

सना खान ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने तीन हथेलियां की फोटो शेयर की। तस्वीर देखते ही अंदाजा हो गया कि खुशखबरी ने सना के घर दस्तक दे दी है। पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया गया है जिसके बैकग्राउंड में आयत पढ़ने की आवाज आ रही है। सना के वीडियो में लिखा दिखा- ‘अल्लाह ताला ने मुकद्दर में लिखा,  फिर उसको पूरा किया और आसान किया। और जब अल्लाह देता है तो खुशी और मुशर्रत के साथ  देता है। तो अल्लाह ताला ने हमें बेटा दिया।’

Bigg Boss 6 fame Sana Khan and hubby Mufti Anas welcome baby boy with animated video, bigg boss 6 fame sana khan and hubby mufti anas welcome baby boy with animated video

क्या बोलीं सना खान और अनस सैयद

बेबी होने के बाद अनस और सना ने अपने फैंस के लिए जो पोस्ट शेयर किया उसके साथ कैप्शन में लिखा- ‘आशा है कि अल्लाह हमें आने वाले  दिनों में हमसे भी बेहतर बनाएं, ताकि हम अपने बच्चे की अच्छी परवरिश कर सकें। वो अल्लाह की अमानत है उसे और बेहतर बना सकें। आप सभी की दुआओं और प्यार के लिए शुक्रिया।’

Sana Khan Expecting Her First Child With Husband Anas Saiyad, Couple Say They Are 'Excited'

हज करने गए थे अनस सैयद, अल्लाह से मांगी दुआ हुई कबूल

अनज सैयद हज पर गए हुए थे, पत्नी सना अपने पति का वेट कर रही थीं कि वे मक्का से कब आएंगे। ऐसे में सना ने अपने पति के स्वागत का बेहतरीन इंतजाम किया था। उनके हज कर के आने की खुशी पर सना ने पूरी घर सजाया संवारा था। तभी अनस और सना को ये खुशखबरी मिल गई।