Satyaprem Ki Katha Box Office Collection: रिलीज के 5वें दिन ‘सत्यप्रेम की कथा’ की कमाई में आई गिरावट, महज इतने करोड़ का किया कारोबार

0
405

Satyaprem Ki Katha Box Office Collection: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म सत्य प्रेम की कथा को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म को बकरीद के मौके पर रिलीज किया गया था। सत्य प्रेम की कथा को क्रिटिक्स और ऑडियंस का मिक्स्ड रिव्यू मिला है। फैंस को फिल्म में कियारा और कार्तिक की केमिस्ट्री बेहद पसंद आ रही है और लोग फिल्म पर अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं। इस फिल्म ने अपने शुरुआती दिन में अच्छा कलेक्शन किया है। चलिए जानते हैं सत्यप्रेम की कथा ने  रिलीज के पांचवे दिन यानी सोमवार को कितनी कमाई की है?

SatyaPrem Ki Katha|Official Trailer|Kartik|Kiara|Sameer V|Sajid Nadiadwala| Namah Pictures|29th June - YouTube

रिलीज के पांचवे दिन फिल्म ने किया इतने करोड़ का कारोबार

समीर विद्वांस के डायरेक्शन में बनी फिल्म सत्य प्रेम की कथा में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इससे पहले कार्तिक और कियारा की जोड़ी सुपर-सक्सेसफुल फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में नजर आई थी। ‘भूल भुलैया 2’ साल 2022 में रिलीज हुई थी और फिल्म  ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। वहीं ‘सत्यप्रेम की कथा’ में एक बार फिर कार्तिक और कियारा साथ नजर आ रहे है और इनकी मैजिकल केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आ रही हैं। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन शानदार ओपनिंग की और इसने बॉक्स ऑफिस पर 9.5 करोड़ का कारोबार किया। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई और इसने 7 करोड़ का कारोबार किया। लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उछाल लिया और कई करोड़ बटोर लिए। रविवार को फिल्म’ ने शानदार कमाई की और 12 करोड़ रुपये अपने नाम कर लिए।  वहीं अब फिल्म की कमाई के पांचवे दिन यानी सोमवार  की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के पांचवे दिन यानी सोमवार को ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने 4 करोड़ का कलेक्शन किया। हालांकि ऑफिशियल आंकड़े आने पर इन नंबर्स में फेरबदल हो सकता है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब  42.50 करोड़ रुपये है।

Satyaprem Ki Katha (2023) - IMDb

‘सत्यप्रेम की कथा’ 50 करोड़ से बस इतनी है दूर

‘सत्यप्रेम की कथा’ की कमाई में 5वें दिन यानी सोमवार को बेशक गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन फिल्म ने 5 दिनों के भीतर 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। ऐसे में इसके जल्द ही 50 करोड़ के क्लब में शामिल होने की उम्मीद है। खास बात ये है कि ‘भूल भुलैया 2’ के बाद ‘सत्यप्रेम की कथा’ कार्तिक आर्यन के करियर की दूसरी बड़ी हिट साबित हो सकती है। बता दे कि इससे पहले रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की शहजादा बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई थी। वहीं कियारा के करियर के लिए भी ये फिल्म काफी फायदेमंद साबित होती लग रही है।