Kriti Sanon: साजिद नाडियाडवाला संग काम करने की अफवाहों पर कृति सेनन ने तोड़ी चुप्पी, बोंली- ‘जल्द ही इसकी उम्मीद की जा सकती है’

0
491
Kriti Sanon

Kriti Sanon: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी  हालिया रिलीज फिल्म ‘द क्रू’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म में कृति के अलावा करीना कपूर और तब्बू  भी लीड रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म में एक्ट्रेस की एक्टिंग की खूब सराहना हो रही हैं। ‘क्रू’ से पहले कृति की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रही थी।

वहीं अब अब एक्ट्रेस की नई फिल्म को लेकर कुछ चर्चा चल रही हैं, जिसके बारे में कृति खुलकर बात करती नजर आई। खबरें है कि एक्ट्रेस एक बार फिर साजिद नाडियाडवाला के साथ फिल्म कर सकती हैं, जिसपर कृति का रिएक्शन सामने आया हैं।

DVVSDE

कृति ने साजिद नाडियाडवाला संग काम करने को लेकर तोड़ी चुप्पी

आपको बता दें कि कृति सेनन ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2014 में साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘हीरोपंती’ से की थी। एक बार फिर साजिद के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए कृति ने कहा कि साजिद ऐसे व्यक्ति हैं, जिनसे मैं सच्चा प्यार करती हूं। उन्होंने मुझे इंडस्ट्री में लॉन्च किया।

उनकी वजह से में आज बॉलीवुड में हूं। कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनके बारे में हम बात कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि कुछ बात बनेगी। यह कोई जल्दबाजी वाली बात नहीं है। बहुत सारे लोग बहुत सारी चीजें पढ़ और लिख रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि कुछ हो सकता है। एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग फिल्मों के बारे में अपनी इच्छाएं भी व्यक्त कीं। कृति ने कहा कि वे पूरी तरह से कॉमेडी या रोमांटिक फिल्में भी करना चाहती हैं।

SRGGRRG

‘हाउसफुल 5’ का हिस्सा बन सकती हैं कृति

गौरतलब है कि कृति की इस बात से चर्चा है कि अगर साजिद और कृति के बीच किसी नई फिल्म को लेकर बात चल रही है तो वह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म भी हो सकती है। वहीं खबरें यह भी आ रही हैं कि हो सकता है कि कृति ‘हाउसफुल 5’ का हिस्सा बन सकती हैं।

20 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो ने अक्षय कुमार अभिनीत लोकप्रिय ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की बहुप्रतीक्षित पांचवीं किस्त की घोषणा की थी। ‘हाउसफुल 5’ फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी द्वारा किया जा रहा है और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित किया जा रहा है। ऐसे में अटकलें है कि साजिद के साथ कृति इस फिल्म के लिए सहयोग कर सकती हैं।