Boney Kapoor : अर्जुन कपूर को लेकर बोनी कपूर ने किया बड़ा खुलासा, एक्टर नहीं है बोनी कपूर के असली बेटे!

0
489
Boney Kapoor

Boney Kapoor : बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर  अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘मैदान’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ये फिल्म एक सत्य घटना पर आधारित है, जिसको अमित शर्मा ने डायरेक्ट किया हैं। वहीं हाल ही में फिल्म का जबर्दस्त ट्रेलर लॉन्च किया गया है।

ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म के निर्माताओं में से एक बोनी कपूर भी काफी एक्साइटेड दिखाई दिए बोनी कपूर ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान मजाक में फिल्म के निर्देशक अमित शर्मा को अपना असली बेटा कहा है। वहीं अर्जुन कपूर को गोद लिया बेटा बता दिया।

THHTGRGRGRW

अर्जुन कपूर को लेकर बोनी कपूर ने किया बड़ा खुलासा

आपको बता दें कि बोनी कपूर ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान मजाक करते हुए अमित शर्मा को असली और अर्जुन कपूर को गोद लिया हुआ बेटा बताया। उन्होंने कहा, ‘मैं काफी समय से जानता हूं कि अमित मेरा असली बेटा है और अर्जुन शायद गोद लिया हुआ बेटा है। ये ‘तेवर’ से चल रहा है। कभी-कभी कुछ चीजें गलत होती हैं। मैं अपनी क्षमता के अनुसार काम कर सकता हूं।

अब तक तो ये खुश लगता है। कम से कम ऊपरी तौर पर वह अभी खुश दिख रहे हैं।’ बोनी कपूर और जी स्टूडियोज के जरिए निर्मित ‘मैदान’ में अजय देवगन भारतीय कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म ‘मैदान’ ईद के अवसर पर रिलीज हो रही है। इसी मौके पर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां और छोटे मियां’ भी रिलीज हो रही है।

gnngngngg

ये है फिल्म की कहानी

गौरतलब है कि ये फिल्म अजय देवगन स्टारर फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम पर आधारित है। इनके नेतृत्व में भारतीय फुटबॉल टीम ने 1951 और 1962 में एशियाई खेल जीते थे। ‘मैदान’ में अजय देवगन के अलावा प्रियामणि और गजराज राव जैसे सितारे भी मुख्य भूमिका में हैं। अमित शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की रिलीज को कई दफा टाला जा चुका है।

आखिरकार अब यह फिल्म रिलीज हो रही है। वहीं अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर दिनों अपनी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शैतान’ के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। शैतानी शक्तियों पर आधारित यह फिल्म आज, शुक्रवार 8 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘शैतान’ में अजय के साथ आर माधवन और ज्योतिका नजर आएंगे।