Varun Dhawan : रिलीज हुआ वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ का टीजर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

0
323
Varun Dhawan

Varun Dhawan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर वरुण धवन इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। वरुण अपनी अपकमिंग फिल्म वीडी 18 को लेकर चर्चा का केंद्र बने हैं। वहीं अब उनकी फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर के जरिए मेकर्स ने फिल्म का टाइटल से पर्दा उठा दिया है और साथ ही वरुण के फर्स्ट लुक और रिलीज डेट भी जारी कर दी है।

टीजर में वरुण की आंखें, उनके तेवर और एक्शन बता रहे हैं कि ये उनकी अब तक की सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर फिल्म होने वाली है। एटली और सिने वन स्टूडियोज के साथ ए फॉर एप्पल एंड सिने स्टूडियोज प्रोडक्शन के बैनर तले ये फिल्म बनी हैं।

dvfdd

रीलिज हुई वीडी 18 का टीजर

आपको बता दें कि फिल्म को ए.कलीसवरण ने डायरेक्ट किया है। ‘बेबी जॉन’ में वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश लीड किरदार में दिखाई देंगी। साथ ही ‘बेबी जॉन’ में वरुण धवन और कीर्ति सुरेश के अलावा वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ औप राजपाल यादव भी अहम किरदार अदा करते दिखाई देंगे। ‘बेबी जॉन’ को 2024 की सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर बताया जा रहा है।

टीजर में वरुण को एक्शन अवतार में देखा जा सकता है। टीजर में ‘बेबी जॉन’ बने वरुण के चारों तरफ आग ही आग और हथियार दिखाई दे रहे हैं। वहीं चील और भारत के साउथ राज्यों के डांस की झलकियां भी नजर आ रही है।

tggtte

शूटिंग के दौरान कई बार सेट पर घायल हो चुके है वरुण

गौरतलब है कि काफी समय से वरुण धवन की एक्शन एंटरटेनर फिल्म वीडी 18 को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट थी जो कि टीजर के रिलीज से और बढ़ गई है। क्योंकि ये एक एक्शन से भरपूर फिल्म बताई जा रही है, शायद इसीलिए वरुण धवन फिल्म की शूटिंग के दौरान कई बार घायल भी हो गए थे जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। वहीं फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो फिल्म 31 मई, 2024 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।