MS Dhoni Video : हुक्का पीते नजर आए धोनी ! सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना

0
519
MS Dhoni Video

MS Dhoni Video : पिछले कुछ महीनों से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अलग अलग जगहों पर यात्राएं कर रहे हैं। कभी एड्स के लिए तो कभी दोस्तों की पार्टी के लिए तो कभी अपनी पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए एमएस को अक्सर देखा जा सकता है। हाल ही में धोनी रैपर व यूट्यूबर एमसी स्टैन के साथ एक एड शुट वीडियो वायरल हुआ था जिसमें धोनी स्टैन का फेमस पोज देते हुए नजर आए थे। इसी कड़ी में धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें धोनी को एक पाइप से धुआं खिंचते और छोड़ते हुए देखे जा सकता है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि वह हुक्का है या कुछ और। हालांकि, कई फैंस ने इसे लेकर धोनी को ट्रोल किया।

धोनी को कई लोग करते हैं फॉलो

फैंस का मानना है कि धोनी को ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि वो युवाओं के आदर्श हैं और लोग उन्हें फॉलो करते हैं। हालांकि, कुछ फैंस का मानना है कि धोनी फ्लेवर हुक्का पी रहे थे जो कि हानिकारक नहीं है। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि धोनी अक्सर हुक्का पीते हुए पाए जाते हैं। किसी वेबसाइट के साथ बातचीत में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान जॉर्ज बेली ने कहा था कि धोनी युवा खिलाड़ियों के साथ बॉन्डिंग बनाने के लिए हुक्का का सेशन करते थे।

जॉर्ज बेली ने धोनी को लेकर किया था खुलासा

जॉर्ज बेली ने तब कहा था कि उन्हें (धोनी को) शीशा या हुक्का पीना थोड़ा पसंद हैं। बेली का कहना था कि धोनी अपने कमरे में हमेशा इसे रखते थे और उनका दरवाजा सभी के लिए ओपन रहता था। बता दें कि जॉर्ज बेली साल 2009 और 2012 में माही की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से आईपीएल का हिस्सा थे।गौरतलब हो कि महेंद्र सिंह धोनी पिछले कुछ समय के लिए दुबई में परिवार के साथ छुट्टी मनाने गए थे। यहां पर धोनी ने ऋषभ पंत, परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस पार्टी और नए साल का जश्न मनाया था।

ये भी पढ़ें : MS Dhoni Video : पूर्व भारतीय कप्तान का वीडियो वायरल, पाकिस्तान को लेकर ये बोले धोनी