Bigg Boss 17: एक्स गर्लफ्रेंड का नाम आने पर मुनव्वर ने खोया अपना आपा, मन्नारा पर फूटा स्टैंडअप कॉमेडियन का गुस्सा

0
320
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। आए दिन शो में खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। वहीं हाल ही में शो में आयशा खान ने वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री ली है। तभी से मुनव्वर और मन्नारा के रिश्तें में अनबन देखने को मिल रही है। मन्नारा लगातार मुनव्वर पर तंज कसती नजर आती हैं। लेकिन इस बार मुनव्वर का मन्नारा पर गुस्सा फूट गया है।

896700345 munawar faruqui mannara chopra 3 202312

मन्नारा ने कसा मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर तंज

आपको बता दें कि बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में मुनव्वर मन्नारा पर भड़कते नजर आ रहे हैं। मन्नारा ने मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद स्टैंडअप कॉमेडियन ने अपना आपा खो दिया है और घर में तोड़ फोड़ करनी शुरू कर दी है। वहीं आयशा मन्नारा से कहते नजर आ रही हैं कि ‘आप गेम में दो लोगों का सहारा लेकर आगे बढ़ रही हैं’।

इसके जवाब में मन्नारा कहती हैं कि- ‘आप किसका सहारा लेकर आई हैं। अगले साल आती न इंडिविजुअली जैसे शायद उनकी बाहर की फ्रेंड अगले साल इंडिविजुअली आएं’।

hjhjghght

एक्स गर्लफ्रेंड का नाम आते ही मुनव्वर ने खोया अपना आपा

गौरतलब है कि बस बाहर की फ्रेंड का जिक्र होते ही मुनव्वर बूरी तरह मन्नारा पर भड़क जाते हैं और चिल्लाते हुए मन्नारा से पूछते हैं कि- ‘तुम्हारी दिक्कत क्या है…कौन बाहर की फ्रेंड…इसके बाद वो गुस्से में टेबल पर रखा हुआ गिलास फेंक देते हैं’। मुनव्वर चिल्लाते हुए कहते हैं कि- आप उसको बीच में नहीं ला सकते। इस पर मन्नारा भी तेज अवाज में बोलती हैं कि- ‘मैंने कुछ गलत नहीं बोला।’ ये सुन मुनव्वर चीखते हुए कहते हैं- ‘शटअप’।