Ananya Pandey: आदित्य रॉय कपूर ने किया अनन्या पांडे की फिल्म का रिव्यू, बोलें- ‘बहुत बहुत बुहत पसंद आई फिल्म’

0
445
Ananya Pandey

Ananya Pandey: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘खो गए हम कहां’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस की ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ओटीटी पर स्ट्रीम होने से पहले एक्टर और अनन्या पांडे के रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर ने ये फिल्म देख ली है। एक्टर ने फिल्म देखने के बाद इसका रिव्यू भी शेयर किया है और लोगों से अपील की है कि उन्हें ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

hhjhuuuh

आदित्य रॉय कपूर ने की अनन्या पांडे की फिल्म की तारीफ

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान आदित्य रॉय कपूर ने ‘खो गए हम कहां’ पर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने बताया कि फिल्म देखकर उन्हें बहुत मजा आया। एक्टप ने कहा- ‘मुझे फिल्म बहुत पसंद आई, पसंद आई, बहुत पसंद आई। मैं इसे रिकमेंड करता हूं। हर किसी के कैरेक्टर को बहुत अच्छी तरह से उकेरा गया है और सभी ने अपना काम बहुत अच्छी तरह से किया। प्यार… प्यार… जरूर देखें।’

वहीं फिल्म की कहानी की बात करें तो ‘खो गए हम कहां’ तीन यंग दोस्तों के एक ग्रुप की कहानी है। फिल्म उनकी पर्सनल और प्रोफोशनल लाइफ को बैलेंस करने के स्ट्रगल को दिखाती है। ‘खो गए हम कहां’ में अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव लीड कैरेक्टर्स में नजर आएंगे। वहीं  विजय मौर्य और कल्कि कोचलिन भी फिल्म का हिस्सा हैं।

tytytty6t7uu

आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही है अनन्या पांडे!

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के रिलेशनशिप रूमर्स की बात करें तो कपल को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है। कुछ महीने पहले कपल को विदेश में बाहों में बाहें डाले वेकेशन एंजॉय करते दिखाई दिए थे। आदित्य और अनन्या की सामने आई एक साथ कई तस्वीरों ने दोनों के अफेयर की चर्चाओं को हवा दी है।