Bigg Boss 17: विक्की जैन ने लिया नील भट्ट से बदला, पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट हुए नील

0
492
Bigg Boss 17
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर जर्नलिज्म, बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। आए दिन शो में खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। वहीं शो में दो कपल यानी अंकिता लोखंड़े-विक्की जैन और नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा हैं जिनकी आपस में बिल्कुल नहीं बन रही है। शो के अपकमिंग एपिसोड में अंकिता और नील के बीच काफी बड़ा झगड़ा देखने को मिला था, जिसके बाद अब नील भट्ट को उसका खामियाजा भुगतना पड़ा है।

ezgif.com gif maker 58 1

विक्की ने लिया नील भट्ट से बदला

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर सामने आए प्रोमो में देखने को मिला है कि, पहले अंकिता और नील की नॉमिनेशन टास्क के दौरान लड़ाई हो रही है। इसके बाद दिमाग के मकान को छोड़कर सभी मोहल्ले में बैठे हुए हैं। वहीं, विक्की जैन, सना रईस खान, अनुराग डोभाल, सनी आर्या और अरुण माशेट्टी अपने दिमाग के मकान में बैठे हैं।

ऐसे में बिग बॉस दिमाग के मकान वाले से पूछ रहे हैं कि आप सब किस सदस्य को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट करना चाहते हैं।दिमाग के मकान वाले सभी लोग यानी विक्की, सना, अरुण और सनी नील भट्ट का नाम लेते नजर आ रहे हैं। विक्की कहते सुनाई दे रहे हैं कि बिग बॉस हम नील भट्ट को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट करना चाहते हैं। अब ये सुन नील खडे़ होकर तालियां बजाते नजर आ रहे हैं। वे कह रहे हैं कि- ‘फट्टू है तू सबसे बड़ा फट्टू…चुन चुनकर बदला लूंगा’। इसके बाद नील का एग्रेसिव रूप देखने को मिला है।

ezgif.com gif maker 59 1

नील-अंकिता में हुआ था झगड़ा

गौरतलब है कि नील भट्ट और अंकिता लोखंडे के बीच बेहद भयंकर लड़ाई देखने को मिली थी, जिसमें नील अंकिता संग लड़ाई के बीच में काफी एग्रेसिव रूप दिखाया था। वे अंकिता पर काफी जोर-जोर से चिल्लाए थे। साथ ही उन्होंने अंकिता को नॉमिनेट भी किया। वहीं, अब वे पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट हो गए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों की ये लड़ाई क्या रूप लेती है।