Sunny Deol : सनी देओल ने विदेशी सोसाइटी में फिट होने के लिए पहली बार पी थी शराब, एक्टर ने बताया कैसा था एक्सपीरियंस

0
395
Sunny Deol
Sunny Deol

Sunny Deol: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘गदर 2′ की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। गदर 2 में एक बार फिर Sunny Deol और अमीषा पटेल की जोड़ी खूब धूममचाई हैं। इसी के साथ फिल्म को ऑडियंस से भरपूर प्यार मिला है और फिल्म 600 करोड़ का धमाकेदार कारोबार किया हैं। वहीं, उनके छोटे बेटे राजवीर देओल की डेब्यू फिल्म दोनो भी हाल ही में रिलीज हुई है। इस बीच सनी देओल अपने बेटे संग एक टॉक शो का हिस्सा बने हैं, जहां उन्होंने अपनी लाइफ में पहली बार एल्कोहल टेस्ट करने का किस्सा शेयर किया है।

Sunny Deol

Sunny Deol ने जब पहली बार पी थी शराब

आपको बता दें कि हाल ही में Sunny Deol ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि कैसे उन्होंने सिर्फ सोसाइटी में फिट होने के लिए एक बार एल्कोहल ट्राई किया था एक्टर ने कहा कि- “नहीं ऐसा नहीं हुआ कभी, और ऐसा नही हैं कि मैंने कभी ट्राई नहीं किया है।”

Sunny Deol

ये भी पढ़े: Dharmendra : जब हेमा मालिनी के प्यार के लिए धर्मेद्र ने तुड़वा दी थी जीतेंद्र और हेमा की शादी, हुआ था बड़ा हंगामा

Sunny Deol ने कहा कि, “जब मैं इंग्लैंड गया था तो मैंने ट्राई किया था सिर्फ सोसाइटी का हिस्सा बनने के लिए। पर दारू का मुझे समझ नहीं आया…इतनी कड़वी…ऊपर से स्मैल इतनी गंदी, ऊपर से सिर भी दूखता है। पता नहीं लोग क्यों ही पीते हैं। इसके बाद मैंने दारू कभी नहीं पी।”

Sunny Deol

राजवीर ने भी शेयर किया किस्सा

गौरतलब है कि, इस दौरान Sunny Deol के बेटे से भी सवाल किया गया कि क्या उन्हें कभी सनी ने स्मोकिंग या ड्रिंक करते हुए पकड़ा है। जिसके जवाब में राजवीर ने कहा की- “एक बार ऐसा हुआ था कि मैं एक बीयर पी रहा था और कुछ समान पापा के कमरे में भूल गया था तो वही लेने पहुंच गया था। उस समय पापा ने मेरे मुंह से दारू की स्मैल को पहचान लिया था।”हालांकि, Sunny Deol ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि उनके बेटों ने कब शराब पीना शुरू कर दिया था, और यह बिल्कुल वैसा ही है जैसा कि उनके पिता धर्मेंद्र को उनसे जुड़ी कई चीजों के बारे में नहीं पता था।