The Vaccine War : रिलीज के पहले दिन ‘द वैक्सीन वॉर’ का बॉक्स पर हुआ बुरा हाल, किया इतने करोड़ का कारोबार

0
323
The Vaccine War
The Vaccine War

The Vaccine War : बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। विवेक ने जब से द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म बनाई है तब से ही वो अक्सर किसी ना किसी विवादों से घिरे नजर आते हैं। वहीं बीते दिन विवेक की  मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ बीते  दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं अब जब ये फिल्म थिएटर्स में पहुंच चुकी है तो लोग इसके पहले दिन की कमाई के बारे में जानने के लिए भी बेहद एक्साइटेड हैं। चलिए जानते हैं  ‘द वैक्सीन वॉर’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

ezgif.com webp to jpg 8 1

ये भी पढ़े: Mehmood : जब महमूद के एक थप्पड़ ने उतार दिया था राजेश खन्ना के सिर से स्टारडम का नशा, इस वजह से पड़ा था काका को तमाचा

‘The Vaccine War’ ने अपने रिलीज के पहले दिन किया इतने करोड़ का करोबार

आपको बात दें कि ‘द वैक्सीन वॉर’ में अनुपम खेर, नाना पाटेकर, पल्लवी जोशी, राइमा सेन और सप्तमी गौड़ा सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है। इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले काफी बज बना हुआ था। ये फिल्म कोरोना महामारी के दौरान देश के हालातों और वैक्सीन बनने की कहानी पर बेस्ड है। वहीं अब फिल्म की रिलीज के पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘द वैक्सीन वॉर’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन महज 1.30 करोड़ रुपयों का कारोबार किया है।

ezgif.com gif maker 28

देश में एक हजार स्क्रीन पर रिलीज हुई है ‘द वैक्सीन वॉर’

गौरतलब है कि ‘द वैक्सीन वॉर’ देश में एक हजार स्क्रीन पर रिलीज हुई है।कम बजट में बनी ये फिल्म हिंदी, इंग्लिश, बंगला, पंजाबी, भोजपुरी, कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम, गुजराती और मराठी में रिलीज हुई है। इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है और पल्लवी जोशी ने इसे प्रोड्यूस किया है।