Salman Khan : ‘टाइगर 3’ के टीजर ने सोशल मीडिया पर मचाया तूफान, फैंस कर रहें है फिल्म का बेसब्री से इंतजार

0
345
Salman Khan
Salman Khan

Salman Khan : बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान कहे जाने वाले एक्टर सलमान खान इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। सलमान जल्द ही टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। हाल ही में सलमान की फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में एक बार फिर सलमान धमाकेदार एक्शन करते हुए नजर आए है। यही वजह है कि फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।

ezgif.com gif maker 24

ये भी पढ़े: Salman Khan : जब सेट पर सलमान ने गुस्से में शाहरुख पर चला दी थी गोली, राकेश रोशन के भी छूट गए थे पसीने

ये है Salman Khan के ‘टाइगर 3’ की कहानी

वहीं ‘टाइगर 3’ के टीजर रिलीज के बाद सभी की निगाहें इस फिल्म पर टिकी हुई है। टीजर में दिखाया गया है कि 20 साल तक इंडिया की सीक्रेट सर्विस एजेंसी में ईमानदारी से काम करने के बाद अब टाइगर पर गद्दार का ठप्पा लग गया है। फिल्म की पूरी कहानी इसी के आसपास घूमेगी कि टाइगर अपने नाम पर लगे इस दाग को कैसे हटाएगा। फिल्म के टीजर पर सलमान के फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि ये अपने पहले दोनों पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं……फिल्म दिवाली को थिएटर्स में रिलीज होगी।

ezgif.com gif maker 23

‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया था इतने का कारोबार

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘एक था टाइगर’ की बात करें तो फिल्म की कहानी से लेकर सलमान की एक्टिंग तक को दर्शकों ने खूब सराहा था। इस फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था। जो ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी। वहीं फिल्म ने टोटल 263 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। ‘एक था टाइगर’ को मिले बेशुमार प्यार को देखते हुए फिल्म का दूसरा पार्ट ‘टाइगर जिंदा है’ बनाया गया औऱ इसमें भी सलमान और कैटरीना की जोड़ी को फैंस ने बेहद पसंद किया  बात करें फिल्म के टोटल कलेक्शन की तो इसने बॉक्स ऑफिस पर 423.59 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था।