Rakhi Sawant : जेसीबी पर चढ़कर ससुराल पहुंची राखी सावंत, आदिल ने किया राखी की इस हरकत पर रिएक्ट

0
369
Rakhi Sawant
Rakhi Sawant

Rakhi Sawant: बॉलीवुड इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत पिछले कुछ समय से अपने पति आदिल खान के साथ विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि राखी ने दुर्रानी से इस्लामिक रीति-रिवाज से शादी की और इस्लाम अपना लिया। लेकिन कुछ टाइम बाद ही राखी और आदिल के बीच भी काफी अनबन शुरू हो गई। बाद में राखी ने आदिल पर कईं गंभीर आरोप लगाए। वहीं अब राखी ने बताया कि उनकी बायोपिक के लिए आलिया भट्ट और विद्या बालन से कॉन्टेक्ट किया गया है। उन्हें निर्माताओं से गिफ्ट में एक कार भी मिली।

ezgif.com gif maker 22

ये भी पढ़े: Sanjeev Kumar: कई हसीनाओं संग अफेयर होने के बाद भी क्यों कुंवारे रहे संजीव कुमार, जानें पूरी कहानी

बायोपिक के लॉन्च के लिए मैसूर पहुंची थी Rakhi Sawant

आपको बता दें कि राखी हाल ही में अपनी बायोपिक के लॉन्च के लिए मैसूर गईं थीं। उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि निर्माताओं ने उनकी बायोपिक के लिए आलिया भट्ट और विद्या बालन से संपर्क किया है। साथ ही प्रोड्यूसर शैली और शाहबाज ने राखी को एक कार भी गिफ्ट की। वहीं आदिल ने मीडिया के सामने राखी के सभी आरोपों को गलत बताया और साफ किया कि कार की कीमत 41 लाख रुपये नहीं है। आदिल और राखी सावंत के झगड़े को लेकर चल रहे मीडिया ट्रायल में अब एक नया मोड़ आ गया है।

ezgif.com gif maker 21

आदिल के घर पहुंची राखी

गौरतलब है राखी सावंत ने आदिल की जकीर नाम के किसी व्यक्ति के साथ पैसों की डील करते हुए तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, ‘जकीर भाई से पैसे लेते आदिल, तुम्हें शर्म आनी चाहिए। अब आप उसे जोकर बता रहे हैं, शर्म आनी चाहिए। आदिल मैसूर के लोगों ने आपकी मदद की है और आप पैसे ले रहे हैं। ये एक तस्वीर का सबूत है’। राखी सावंत के मैसूर नाटक पर आदिल खान दुर्रानी ने भड़कते हुए कहा कि ‘मैं चाहता हूं कि राखी कोर्ट आएं और इस नाटक को खत्म करें, मैं तंग आ गया हूं’।

बता दें कि राखी सावंत रविवार को देर रात आदिल के घर मैसूर जा पहुंची. यहां राखी ने काफी ग्रैंड एंट्री मारी। ढोल-नगाड़ों के साथ वह JCB में चढ़कर पति आदिल के घर पहुंची। इतना ही नहीं वह इस दौरान काफी डांस करती नजर आई।