Bigg Boss 17: ‘बिग बॉस 17 में नजर आएंगे जय सोनी! इस फेमस टीवी एक्टर की भी हो सकती है एंट्री

0
540
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का हर सीजन काफी चर्चा में रहता है। वहीं अब ‘बिग बॉस 17’ के शुरू होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान द्वारा होस्ट किये जाने वाले इस शो की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। वहीं हाल ही में मेकर्स ने सलमान खान के साथ शो का नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें सलमान शो के रिलीज डेट का खुलासा करते नजर आ रहे हैं।

कहा जा रहा है कि इस बार बिग बॉस के घर में कपल और सिंगल की थीम देखने को मिलेगी। हालांकि अभी कंटेस्टेंट की फाइनल लिस्ट का खुलासा नहीं किया गया है। वहीं अब इस लिस्ट में एक और एक्टर का नाम जुड़ जरा हैं जो ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्टर जय सोनी का हैं।

46ryr

ये भी पढ़े: Vimi: पति से हुईं अलग, प्रेमी ने दूसरों के साथ सोने पर किया मजबूर, मौत हुई तो ठेले पर ले जाया गया शव, सुनें एक्ट्रेस विम्मी की दर्दनाक कहानी

इस दिन से शुरू होगा ‘Bigg Boss 17’

आपको बता दें कि एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक  ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्टर जय सोनी के भी शो में आने को लेकर चर्चा है। खबरें हैं कि जय सोनी को शो के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, अभी तक उनके नाम को लेकर आधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं हुई है। बता दें कि जय ने राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिनव का रोल निभाया था। इस शो में उन्हें काफी पसंद किया गया। प्रणाली संग केमिस्ट्री खूब जमी। अब वो शो का हिस्सा नहीं है। शो में उनके कैरेक्टर की डेथ दिखाई गई है। वहीं शो के रिलीज की बात करें तो ये 15 अक्टूबर से कलर्स और जियो सिनेमा पर देखने को मिलेगा।

ezgif.com webp to jpg 5 2

बीबी हाउस में नजर आएंगे ये सदस्य

गौरतलब है कि अभी तक शो में आने वाले सदस्यों की कोई भी की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन खबरें हैं कि इस के सीजन में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन शो में हिस्सा ले सकते हैं। इनके अलावा मुनव्वर फारुख, शीजान कान, अरमान मलिक, ईशा मालवीय और मिस्टर फैजू के आने की भी खबरें हैं।