Charu Asopa : चारू असोपा ने एक्स हसबैंड राजीव सेन के साथ मनाई गणेश चतुर्थी, शेयर की तस्वीरें

0
318
Charu Asopa
Charu Asopa

Charu Asopa: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस चारू असोपा आए दिन सुर्खियों में छाई रहती है। चारू ने अपनी एक्टिंग के दम पर घर घर में अपनी खास जगह बनाई हैं। वहीं इस साल एक्ट्रेस के घर पर बप्पा का आगमन हुआ है, जिसके सेलिब्रेशन की झलक एक्ट्रेस ने फैंस के साथ शेयर की हैं। उन्होंने अपनी बेटी जियाना और एक्स हसबैंड राजीव सेन के साथ गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट की। यूट्यूब पर चारु ने व्लॉग पोस्ट किया है। इसमें राजीव भी  नजर आ रहे हैं। वहीं राजीव ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है, इसमें वो बेटी और एक्स वाइफ के साथ पोज देते नजर आ रहे  हैं।

Charu Asopa

ये भी पढ़े: Rishi Kapoor: जब अपनी शादी से पहले ही बेहोश हो गए थे ऋषि कपूर और नीतू सिंह, जानें क्या थी वजह

Charu Asopa ने एक्स एक्स हसबैंड के साथ मानई गणेश चतुर्थी

आपको बता दें कि चारू के वीडियो में उनके कुछ फ्रेंड्स भी नजर आ रहे हैं। चारु फेस्टिव मोड में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने एथनिक अटायर कैरी किया है। चारु रेड कलर के सूट में सजी-धजी दिखीं। वहीं उनकी क्यूट बेटी जियाना भी सूट पहने दिखीं। वीडियो में राजीव को जियाना के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। राजीव गणपति की आरती भी करते हैं।

gvcgfgcftt

इसी साल हुआ है दोनो का तलाक

चारु और राजीव की बात करें तो उनकी शादी 2019 में हुई थी। दोनों ने लव मैरिज की थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही उनके बीच अनबन की खबरें आने लगीं। उन्होंने अपने रिश्ते को बचाने की कई बार कोशिश की। लेकिन सारी कोशिशें नाकाम रहीं। 2023 में दोनों ने तलाक ले लिया। चारु और राजीव ने एक-दूसरे पर कई संगीन आरोप भी लगाए थे। इस शादी से उन्हें एक बेटी है। बेटी का नाम उन्होंने जियाना रखा है। जियाना चारु के साथ रहती है। वहीं राजीव भी जियाना से मिलने के लिए आते रहते हैं। अब अलग होने के बाद कई बार उन्हें साथ में देखा जाता है।