Simaran Budharoop : ‘पंड्या स्टोर’ फेम सिमरन बुधरूप का टूटा 5 साल पुराना रिश्ता, ब्रेकअप पर छलका एक्ट्रेस का दर्द

0
431
Simaran Budharoop
Simaran Budharoop

Simaran Budharoop: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस सिमरन बुधरूप इन दिनों सुर्खियो में छाई हुई हैं। सिमरन इन दिनों टीवी का हिट शो ‘पंड्या स्टोर’ में नजर आ रही हैं। पंड्या स्टोर में सिमरन ने ऋषिता का किदार निभा कर फैंस के दिलों में एक खास जगह बना ली हैं। वहीं अब एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। दरअसल एक रिपोर्ट के मुताबिक सिमरन का उनके लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड आशुतोष सेमवाल के साथ ब्रेकअप हो गया है।

Simaran Budharoop

ये भी पढ़े: Rajesh Khanna : जब राजेश खन्ना को आने लगे थे खुदखुशी के ख्याल, जानें क्या थी ऐसी वजह

Simaran Budharoop ने ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी

आपतो बता दें कि हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान एकट्रेस ने बताया कि, ”हां, हमारा ब्रेकअप हुए करीब एक महीना हो गया है।” सिमरन ने आगे कहा, “यह एक खूबसूरत रिश्ता रहा है। हमारे मन में अभी भी एक-दूसरे के लिए बहुत सम्मान है। बात सिर्फ इतनी है कि हम लाइफ में अलग-अलग चीजें चाहते हैं। मैं हर चीज में क्लीयर रहना पसंद करती हूं। मैं उनमें से हूं जो हर चीज का सामना करती हूं। मैं एक ही बात पर सालों तक नहीं लड़ सकती। इसलिए हमने अपने पांच साल लंबे रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया”।

tthryjrjyब्रेकअप के बाद खुद को ऐसे संभालती है सिमरन

एक्ट्रेस ने बताया कि “जब मुझे लगता है कि यह बहुत मुश्किल हो रहा है, तो मैं अपने दोस्तों को बुलाती हूं और वे मुझे बाहर ले जाते हैं, जिससे सच में मुझे मदद मिलती है, जिससे मुझे अपना ध्यान भटकाने में मदद मिलती है”। उन्होंने कहा, “आशू और मैं एक साथ रह रहे थे और अब वह चले गए हैं। उनका कुछ सामान अभी भी मेरे घर पर है, हमने जो समय एक साथ बिताया है, उसे देखते हुए यह मुश्किल काफी है”।