Vicky Kaushal : जब बचपन में विक्की कौशल ने खा ली थी कील, फिर मां से पड़े थे थप्पड़, एक्टर ने सुनाया मजेदार किस्सा

0
623
Vicky Kaushal

Vicky Kaushal : बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अफनी अपकमिंग फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक्टर जोरों शोरों इस फिल्म का प्रमोशन कर रहें हैं।  द ग्रेट इंडियन फैमिली  में विक्की कौशल के साथ मानुषी छिल्लर लीड रोल में नजर आने वाली हैं। वहीं विक्की ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपने बचपन की यादें ताजा की हैं। विक्की ने बताया कैसे उन्होंने बचपन में कील खा ली थी जिसके बाद पूरा परिवार इकट्ठा हो गया था।

gfncfjfy

बचपन में जब Vicky Kaushal ने खा ली थी कील

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने बचपन में कील का ली थी विक्की ने कहा-एक बार वह अपने परिवार से मिलने केलिए पंजाब गए हुए थे। उस समय में गांव में बिजली भी नहीं थी और हर कोई शाम को सात बजे सो जाते थे। उसके बाद उन्होंने अपनी मां को जाकर ये बताया। उन्हें संभालने की जगह मां ने थप्पड़ मारने शुरू कर दिए थे। उसके बाद अगले दिन अस्पताल लेकर गए और एक्स-रे करवाया। विक्की ने कहा- डॉक्टर ने सलाह दी कि अगर अपने आप 2-3 दिन में कील अपने आप बाहर नहीं आती तो वह ऑपरेशन करेंगे।

gnfnhf

ऑपरेशन के नाम से डर गए थे घर वाले

विक्की ने बताया घरवाले ऑपरेशन के नाम से डर गए थे। उन्होंने कहा- हम जब गांव जाते थे तो सारी मौसियां, चाचियां सब इकट्ठा हो जाते थे। एक ग्रेट इंडियन फैमिली की तरह। अब सबको एक मिशन मिल गया, विक्की के पेट से कील निकालना। तो उन्होंने मुझे दूध और केला खिलाना शुरू कर दिया कि अब तू सिर्फ दूध और खेला खाएगा। दिन में इतनी बार बाथरुम जाता था मैं।

ये भी पढ़े: Rajesh Khanna : जब राजेश खन्ना को आने लगे थे खुदखुशी के ख्याल, जानें क्या थी ऐसी वजह

विक्की ने आगे कहा- कहानी यहां खत्म नहीं होती है। अपना काम रोज सिंपल था। किसी को चेक तो करना नहीं, काम निपटा के चलो। फिर मेरी एक मौसी ने ये जिम्मा उठाया कि मैं चेक करुंगी तो उन्हें जब कील मिली तो वो खुशी थी ना। वो नाचते हुए निकली। किसी इंडियन फैमिली की जगह ये किसी में नहीं हो सकता है।