Sheezan Khan : ‘बिग बॉस 17’ में नजर आएंगे शिजान खान! एक्टर ने किया बड़ा खुलासा

0
447
Sheezan Khan
Sheezan Khan

Sheezan Khan : टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का हर सीजन काफी चर्चा में रहता है। वहीं अब बिग बॉस 17 के शुरू होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान द्वारा होस्ट किये जाने वाले इस शो की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। वहीं हाल ही में मेकर्स ने सलमान खान के अलग-अलग धांसू लुक के साथ शो का प्रोमो भी जारी कर दिया है। वहीं ‘बिग बॉस 17’ का प्रोमो देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है।

Sheezan Khan

‘खतरों के खिलाड़ी 13’ से एलिमिनेट हुए Sheezan Khan

इसी के साथ इस रियलिटी शो की कंफर्म कंटेस्टेंट लिस्ट भी सामने आ गई है, जिसमें अलीबाबा: दास्तान ए काबुल फेम एक्टर शीजान खान का भी नाम शामिल हैं। शीजान इन दिनों रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आ रहे थे। हाल ही में वो शो से बाहर हुए हैं। इस शो में उन्होंने शानदार तरीके से परफॉर्म किया। वहीं अब उनके शो बिग बॉस 17 में नजर आने की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं। अब उन्होंने इन पर रिएक्ट किया है।

Sheezan Khan

ये भी पढ़े: Rishi Kapoor: जब अपनी शादी से पहले ही बेहोश हो गए थे ऋषि कपूर और नीतू सिंह, जानें क्या थी वजह

‘बिग बॉस 17’ में नजर आएंगे Sheezan Khan!

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि, ‘फिलहाल मुझे नहीं लगता कि मैं बिग बॉस 17 करूंगा। मैं बिग बॉस करने के जोन में नहीं हूं। मैं अपनी लाइफ में बहुत खुश हूं। अभी बहुत कुछ करना है इसलिए मैं खुद को बिग बॉस करते हुए नहीं देखता।’ शिजान ने आगे कहा, ‘मैं एक्टिंग में वापस जाना चाहता हूं। लेकिन मैंने अभी तक कुछ खास प्लान नहीं किया है। मुझे जो चीज एक्साइट करेगी में वो करूंगा। मुझे कई ऑफर्स मिल रहे हैं लेकिन अभी तक किसी ने मुझे साइन करने के लिए एक्साइट नहीं किया।’

शिजान ने शेयर की ‘खतरों के खिलाड़ी’ की जर्नी

वहीं शिजान ने अपनी खतरों के खिलाड़ी 13 की जर्नी को लेकर भी बात की। उन्होंने ने कहा, ‘मेरी खतरों के खिलाड़ी की जर्नी में कई अप्स एंड डाउन्स रहे। ऐसा नहीं था कि मैंने हमेशा सारे स्टंट्स जीते। मैंने कभी भी हिम्मत नहीं हारी। मैंने 25-26 स्टंट किए। मैंने हर तरह के स्टंट किए। ये बहुत एडवेंजर्स जर्नी थी।’