Raghav-Parineeti marriage : शादी के दौरान क्रिकेट खेलते नजर आएंगे लव-बर्ड, जानें कब होगी शादी ?

0
336
Raghav-Parineeti marriage
Raghav-Parineeti marriage

Raghav-Parineeti marriage : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा कुछ ही दिनों बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। परिणीति और राघव ने शादी के लिए देश के टॉप थ्री फाइव स्टार होटलों में से एक ‘द लीला पैलेस’ को शादी के लिए चुना है। राघव और परिणीति ने ड्रीम वेडिंग उदयपुर के लीला पैलेस में होंगी। शादी से लेकर हल्दी, मेंहदी, चूड़ा रस्म इसी पैलेस में होने वाली है। खबर है कि शादी से पहले कई फन एक्टिविटीज का होने वाली है। इसमे सबसे पहले कपल के बीच एक क्रिकेट मैच होगा।

Parineeti Raghav Engagement: आज है सगाई... जानें राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के पास कितनी है संपत्ति - Parineeti Chopra and Raghav Chadha engagement Today Know their Total Net Worth and Car

24 सितंबर को लेंगे सात फेरे

24 सितंबर को ये कपल राजस्थान के उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाला है। ऐसे में चोपड़ा और चड्ढा परिवार की पूरी तैयारियां भी हो चुकी है। अब खबर है कि शादी से पहले परिणीति-राघव के बीच एक क्रिकेट मैच होगा। जो दिल्ली में खेला जाएगा और यह मैच चोपड़ा Vs चड्ढा परिवार के बीच होगा। इसमे कपल भी शामिल होगा। इसके बाद दोनों का परिवार शादी के लिए उदयपुर रवाना होंगा।

शादी की सारी डिटेल लीक

हाल ही परिणीति और राघव चड्ढा की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें सारी डिटेल दी गई थी। शादी के कुछ महत्वपूर्ण तारीखों को देखें तो 24 सितंबर को शादी, इसके बाद 30 सिंतबर को ‘द ताज लेक’ पर कपल अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी देगा। वहीं 23 सितंबर को मेहमानों के लिए वेलकम लंच का आयोजन किया गया है। बताया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में 17 सितंबर से शुरू हो चुकी हैं। शुरुआत अरदास से हुई, जिसके बाद शबद कीर्तन हुआ।

Raghav- Parineeti : राघव चड्ढा ने शेयर की परिणीति के साथ सगाई की तस्वीरें, होने वाली दुल्हनिया के लिए लिखा प्यारा नोट