Pallavi Joshi : पल्लवी जोशी ने नसीरुद्दीन शाह के बयान पर दिया करारा जवाब, बोलीं- ‘बहुत बुरा लगा, फिल्म देखने…’

0
399
Pallavi Joshi
Pallavi Joshi

Pallavi Joshi: बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्टर नसीरुद्दीन शाह देश के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। नसीरुद्दीन ने अपनी लाइफ में कई हिट फिल्में की हैं और लोग उनकी एक्टिंग के मुरीद हैं। इसके अलावा नसीरुद्दीन शाह हमेशा बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। वहीं एक बार फिर वह इस वजह से चर्चा में आ गए हैं।

हाल ही में उन्होंने सनी देओल की ‘गदर 2’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ की सक्सेस को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने फिल्म नहीं देखी लेकिन इन फिल्मों को मिल रहे भारी सफलता की वजह से वह बेहद परेशान हैं। वहीं अब ‘द कश्मीर फाइल्स’ की एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने नसीरुद्दीन शाह के इस बयान पर रिएक्ट किया है।

Pallavi Joshi

Pallavi Joshi ने किया नसीरुद्दीन के बयान पर रिएक्ट

आपको बता दें कि हाल ही में पल्लवी जोशी ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान नसीरुद्दीन के कमेंट पर रिएक्ट करतो हुए कहा कि, ‘द कश्मीर फाइल्स वैसी फिल्म नहीं है, जैसा नसीरुद्दीन शाह समझ रहे हैं। मैं उनसे रिक्वेस्ट करना चाहूंगी कि फिल्म के बारे में कुछ भी बोलने से पहले वह मेरी फिल्म जरूर देखें। इसके बाद ही अपनी कोई राय बनाएं।’ एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि ‘अगर मैं भी किसी मुद्दे पर बात करती हूं, तो उसके बारे में सारी जानकारी जुटा लेती हूं। लेकिन मुझे इस बात का बहुत बुरा लगा कि वह मेरी फिल्म पर बिना देखे हुए कमेंट कर रहे हैं। अब क्या कर सकते हैं, दुनिया ऐसी ही है।’

Pallavi Joshi

ये भी पढ़े: Raj Kapoor: जब राज कपूर ने भरी पार्टी में राजकुमार को कह दिया था ‘हत्यारा’, ऐसे हुई थी हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी दुश्मनी की शुरुआत

नसीरुद्दीन शाह ने बॉलीवुड के बदलते ट्रेंड पर किया था कमेंट

बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन ने बॉलीवुड में फिल्म मेकिंग के बदलते ट्रेंड के बारे में खुलकर बात की थी। एक्टर ने कहा कि ‘फिल्में जितनी ज्यादा कट्टरपंथियों वाली होती हैं, उतनी ही वे पॉपुलर होती हैं। अपने देश से प्यार करना ही काफी नहीं है बल्कि इसके बारे में ढोल पीटना काफी नहीं है और आपको काल्पनिक दुश्मन भी बनाने होंगे।

इन लोगों को यह एहसास नहीं है कि वे जो कर रहे हैं वह बहुत नुकसानदायक है।’ उन्होंने आगे ये भी कहा कि ‘ये वाकई में डिस्टर्बिंग है कि ऐसी फिल्मों को पॉपुलैरिटी मिल रही है। जबकि फिल्म मेकर सुधीर मिश्रा, अनुभव सिन्हा और हंसल मेहता को ज्यादा ऑडियंस नहीं मिलती है।