अयोध्या जाएंगे एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस भी रह सकते हैं साथ

0
354

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नवंबर के महीने में अयोध्या जाएंगे। उन्होंने इस बात का ऐलान किया है। 25 अक्टूबर को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि 1 नवंबर में अयोध्या जाएंगे। ऐसे में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का बतौर मुख्यमंत्री यह पहला अयोध्या दौरा होगा। इससे पहले वे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के साथ अयोध्या तब गए थे जब हुए उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना में थे।

शिवसेना मैं अब दो गुट हो गए हैं। एक उद्धव ठाकरे की शिवसेना है तो दूसरा एकनाथ शिंदे गुट शिवसेना। इसी बीच खबर यह भी है कि उनके साथ महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी अयोध्या जा सकते हैं। गौरतलब है कि  शिवसेना के कई नेता इससे पहले अयोध्या जा चुके हैं। इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी अयोध्या पहुंच चुके हैं। इस समय उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के गुट के बीच बयानबाजी भी लगातार हो रही है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अयोध्या दौरे को उनकी रणनीति के एक हिस्से के तौर पर भी देखा जा रहा है। बता दें कि महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ऐसे समय में अयोध्या जा रहे हैं जब उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के गुट वाली शिवसेना के बीच खुद को असली शिवसेना साबित करने की होड़ लगी है।