Ira Khan : डिप्रेशन से गुजर चुकी है आमिर खान की बेटी आयरा खान, सालों बाद बयां किया अपना दर्द

0
444
Ira Khan
Ira Khan

Ira Khan : बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर आमिर खान की बेटी आयरा खान आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। आयरा अक्सर ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का केंद्र बनी रहती है। हाल ही में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ सगाई की थी। वहीं अब आयरा ने वर्ल्ड सुसाइड प्रीवेंशन डे पर अपने डिप्रेशन के दौर पर बात की है और लोगों को किसी भी हाल में खुदकुशी जैसा कदम न उठाने की सलाह दी है।

Ira Khan

डिप्रेशन को लेकर Ira Khan ने की बात

बता दें कि एक वायरल वीडियो में आयरा ने खुद कहा हैं कि, ‘आज वर्ल्ड सुसाइड प्रीवेंशन डे है यानि कि आत्महत्या से लोगों को बचाने का दिन। अगर किसी के मन में आत्महत्या का विचार है तो उन्हें बहुत डर लगता है। ये ख्याल ही इतना डरावना होता है कि वो इसे किसी को भी बताने से डरते हैं। लेकिन अगर आप उनसे पूछेंगे तो उन्हें लगेगा कि कोई है जो डरेगा नहीं कि मेरे मन में ऐसा विचार है।’

आयरा ने आगे कहा, ‘बहुत लोगों को ऐसा लगता है कि अगर वो इस टॉपिक पर बात करेंगे तो उनके मन में भी इस तरह का आत्महत्या का ख्याल आने लगेगा। लेकिन ऐसा नहीं है। आपको इसके बारे में डरने की जरूरत नहीं है। बल्कि खुलकर बात करने की जरूरत है।’

Ira Khan

ये भी पढ़े: https://youtu.be/DmggNLyjDMI?si=RaAhAxY-OUwURgmv

आमिर खान की पहली पत्नी की बेटी है आयरा

आयरा खान आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। दोनों के अलग होने के बाद आयरा काफी डिस्टर्ब हो गई थीं और वे डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। उन्होंने बताया था कि वे अपने कमरे में रोती रहती थीं और खाना भी नहीं खाती थीं। लेकिन उन्होंने इन सब चीजों से ओवरकम कर लिया है।