Shahrukh Khan : शाहरुख खान ने अपने 30 साल के करियर में क्यों नहीं की ज्यादा एक्शन फिल्में, अब छलका एक्टर का दर्द

0
363
Shahrukh Khan
Shahrukh Khan

Shahrukh Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान शाहरुख खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘जवान’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म को लेकर लोगों के बीच गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म में किंग खान ताबड़तोड़ एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। जवान’ से पहले इस साल के शुरुआत में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ में किंग खान तूफानी एक्शन करते हुए नजर आए थे।

वहीं अपने 30 साल से ज्यादा के करियर में शाहरुख ने इन दो फिल्मों से पहले कभी एक्शन नहीं किया। वहीं सालों बाद शाहरुख ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने अपने इंतने लंबे करियर में एक्शन फिल्में क्यों नहीं कीं।

Shahrukh Khan

इस वजह से Shahrukh Khan ने नहीं की एक्शन फिल्में

आपको बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किंग खान ने बताया था कि वह एक्शन करना चाहते थे, लेकिन कभी किसी ने उन्हें एक्शन फिल्में ऑफर नहीं की। किंग खान ने कहा हैं ‘मैंने कई सारी रोमांटिक फिल्में की हैं, कुछ नेगेटिव रोल भी निभाए हैं, सोशल ड्रामा फिल्में भी की हैं, लेकिन कभी एक्शन फिल्म नहीं की। मैं हमेशा से एक्शन फिल्में करना चाहता था। लेकिन एक्शन फिल्मों के लिए कोई मुझे साइन ही नहीं करना चाहता था।’

शाहरुख आगे कहते हैं कि ‘मुझे मिशन इम्पॉसिबल टाइप की फिल्में करने का बेहद मन है। हांलाकि एक्शन फिल्में करने में मैं थोड़ा लेट जरूर हूं लेकिन मुझे बहुत मजा आ रहा है। मैं अपने इस माचो वाले लुक को बेहद एंजॉय कर रहा हूं।’

Jawan

ये भी पढ़े: https://youtu.be/D_cdfg1UUws?si=jIsDNCxEe5rx7e5C

‘जवान’ ने किया अब तक इतने करोड़ का कारोबार

वहीं जवान की बात करें तो इस फिल्म ने 7 सितंबर को  दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। साथ ही ये इसने अपने ओपनिंग डे पर 75 करोड़ का शानदार बिजनेस कर कई रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं और दुनियाभर में इसने 200 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया हैं। वहीं ‘जवान’ के तूफान के बीच सनी देओल की ‘गदर 2’ की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर एकदम सुस्त हो गई हैं।