Rakhi Sawant: राखी ने एल्विश यादव को लेकर दिया बड़ा बयान, बोलीं- ‘मैंने उसका सपोर्ट नहीं किया उसने मेरा मजाक उड़ाया था’

0
477
Rakhi Sawant
Rakhi Sawant

Rakhi Sawant: बिग बॉस ओटीटी 2 फेम एल्विश यादव इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। एल्विश यादव ने बीबी हॉउस में बतोर वाइल्डकार्ड एंट्री ली थी और उन्हें जनता से इतना प्यार मिला कि बिग बॉस के इतिहास में पहली बार वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट ने बिग बॉस की ट्रॉफी जीती। वहीं एल्विश के विनर बने पर राखी सावंत का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वयरल हो रहा हैं, जिसमें राखी ने बताया कि वह खुश थीं कि एक वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट ने इतिहास रचा, लेकिन उन्होंने कहा कि कैसे एल्विश वास्तव में उनके पसंदीदा में से एक नहीं थे क्योंकि उन्होंने कई वीडियो में उन्हें काफी कुछ बोला था। उनकी भविष्यवाणी थी कि मनीषा रानी या पूजा भट्ट में से कोई एक गेम जीतेगी।

Rakhi Sawant

एल्विश के जीतने पर नहीं हुआ Rakhi Sawant को विश्वास

हाल ही में एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान राखी सावंत ने एल्विश यादव की बड़ी जीत पर अपने विचार शेयर किए, उन्होंने खुलासा किया कि कैसे उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि उन्हें जनता से इतने सारे वोट मिले हैं। राखी, जो कई बार वाइल्डकार्ड कंट्रास्ट बिग बॉस का हिस्सा रही हैं, उन्होंने शेयर किया कि वह शुरुआत में एल्विश यादव के सपोर्ट में क्यों नहीं थीं।

Rakhi Sawant

उन्होंने कहा, “मैं एल्विश यादव का सपोर्ट नहीं कर रही थी क्योंकि उन्होंने अपने कई वीडियो में मुझे रोस्ट किया है, लेकिन मैं उनके लिए बहुत खुश हूं, उन्हें उनकी जीत पर बधाई”। राखी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि एमसी स्टेन और एल्विश यादव जैसे आम लोगों ने गेम शो जीतना शुरू कर दिया है। अभिनेत्री ने एल्विश को लेकर कहा कि वह घमंड को अपने ऊपर हावी न होने दें।

 

ये भी पढ़े: Kishore Kumar : जब चौथी शादी के लिए एक्ट्रेस के घर के सामने धरने पर बैठ गए थे किशोर कुमार, जानें पूरी कहानी

Rakhi Sawant

एल्विश को लेकर राखी ने कही बड़ी बात

राखी ने आगे कहा, “मैं एल्विश के लिए खुश हूं। उसने मुझे बहुत रोस्ट किया लेकिन मैंने उसे माफ कर दिया। मैं उसे बधाई देती हूं। लेकिन घमंड नहीं करना और उन्हें मत भूलो जिन्होंने तुम्हें जिताया है। क्योंकि विजेताओं के साथ ऐसा ही होता है”।

राखी को उम्मीद थी कि मनीषा रानी या पूजा भट्ट ट्रॉफी घर ले जाएंगी क्योंकि उन्हें लगा कि वे कहीं अधिक मजबूत दावेदार हैं। ये दोनों टॉप 5 फाइनलिस्ट में थे। बिग बॉस ओटीटी गेम शो भले ही अब ख़त्म हो चुका है लेकिन इसके कंटेस्टेंट पहले से कहीं ज़्यादा व्यस्त हैं।