Abhishek Bachchan : अभिषेक बच्चन ने सिक्स पैक एब्स बनाने वाले एक्टर्स पर कसा तंज, बोलें-‘एक्टिंग स्किल्स पर काम करो…’

0
366
Abhishek Bachchan

Abhishek Bachchan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर अभिषेक बच्चन आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। अभिषेक इंडस्ट्री में अपने बेकाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। एक्टर हर मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटते हैं। सुपरस्टार फैमली से आने के बाद भी अभिषेक डाउन टू अर्थ हैं और ट्रोल्स को कभी भी जवाब देने से पीछे नहीं हटते हैं। अभिषेक ने हाल ही में यंग एक्टर्स पर तंज कसा है जो एक्टिंग पर फोकस ना करें सिक्स पैक एब्स बनाने पर फोकस करते हैं। उन्होंने इसके लिए आमिर खान की धूम 3 और दंगल उदाहरण दिया।

ezgif.com gif maker 4 2

ये भी पढ़े: Kishore Kumar : जब चौथी शादी के लिए एक्ट्रेस के घर के सामने धरने पर बैठ गए थे किशोर कुमार, जानें पूरी कहानी

सिक्स पैक एब्स बनाने को लेकर Abhishek Bachchan की राय

एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान अभिषेक सिक्स पैक एब्स के बारे में बात की, उनसे पूछा गया कि क्या वह फिल्म के लिए सिक्स पैक एब्स बनाएंगे? इस पर अभिषेक ने कहा- जय दीक्षित पुलिस वाले बने थे जो फिट थे लेकिन वो ऐसे नहीं थे कि वह शर्ट उतारकर सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करे। मुझे दुख होता है जब मैं लोगों का सिक्स पैक के लिए ऑब्सेशन देखता हूं। आमिर को देख लो वह धूम 3 में कितने फिट थे और दंगल में कितने मोटे थे। अभिषेक ने आगे कहा- यंग एक्टर्स आज के समय में सिक्स पैक एब्स बनाकर एक्टर बनना चाहते हैं, ब्रो, भाषा पर फोकस को और अपने एक्टिंग स्किल्स पर काम करो. इसी से एक्टर बनते हैं। बॉडी से नहीं।

abhishek bachchan.jpg

इन फिल्मों में आएंगे नजर

वहीं अभिषेक बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द ही ‘घूमर’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह सैयामी खेर के साथ नजर आएंगे। वह उनके कोच का किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। ये फिल्म 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा भी अभिषेक के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। जिनमें अभिषेक धमाल मचाने वाले हैं।