Tuesday, October 22, 2024
MGU Meghalaya
HomeमनोरंजनBipasha Basu ने बेटी की सर्जरी को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा-...

Bipasha Basu ने बेटी की सर्जरी को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- दिल में थे 2 छेद, 6 घंटे चली थी सर्जरी

Bipasha Basu Daughter Surgery: बॉलीवुड की हसीन अदाकारा बिपाशा बसु ने टीवी और फिल्म एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी रचाने के बाद फिल्मों और एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली है। दोनों साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे और इसके 7 साल बाद दोनों पेरेंट्स बने। बीते साल ही बिपाशा और करण ने अपनी पहली बेबी गर्ल का वेलकम किया था, जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है। बिपाशा अक्सर ही अपनी बेटी के साथ कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हालांकि हाल ही में एक्ट्रेस ने बेटी से जुड़ा एक मुश्किल दौर दुनिया के सामने बयां किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी बेटी ने छोटी उम्र में ही कितनी परेशानियों का सामना किया है।

frgtfrsdtg

देवी के दिल में थे 2 छेद, 6 घंटे चली थी सर्जरी

आपको बता दें कि हाल ही में बिपाशा ने नेहा धूपिया संग इंस्टाग्राम का एक लाइव सेशन शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी पर बीते मुश्किलों को साझा किया है। इस दौरान अपनी बेटी का दर्द बयां करते हुए बिपाशा खुद ही इमोशनल हो गई। दरअसल, बिपाशा ने बताया कि जब उनकी बेटी महज 3 महीने की थी, तब उसके दिल में 2 छेद थे, जिसकी 6 घंटे सर्जरी चली थी।

ezgif.com webp to jpg 11

ये भी पढ़े: Kajol Birthday : जब यादाशत जाने के कारण अजय देवगन को ही भूल गई थीं काजोल, जानें पूरी कहानी

बिपाशा ने बयां किया बेटी देवी का दर्द

बिपाशा ने इस लाइव सेशन के दौरान नेहा धूपिया से बताया कि, ‘हमारा माता-पिता बनने का सफर बाकी लोगों से थोड़ा अलग रहा है। वो सफर हमारे लिए सबसे मुश्किल था जो हमने बिताया। इतना मुश्किल जो आज मेरी हंसी से कई ज्यादा है। मैं नहीं चाहूंगी कि किसी भी मां ऐसी किसी समस्या का सामना करना पड़े’।

ezgif.com gif maker 11

बिपाशा ने किया एक मां होने की मुश्किलों का खुलासा

बिपाशा ने आगे बात करते हुए कहा कि, ‘एक नई मां बनने के बाद जब आपको अपने बच्चे के बारे में ऐसा कुछ पता चलता है, जो आपका दिल तोड़ सकता है तो ये बहुत मुश्किल समय होता है। मुझे मेरी बेटी के जन्म के तीसरे दिन ये पता चला था कि उनके दिल में 2 छेद हैं। मैंने हमेशा यही सोचती थी मैं ये बात कभी शेयर नहीं करूंगी’। वहीं इसके आगे बिपाशा ने कहा कि, ‘मैंने अपने घर में भी किसी को नहीं बताया था, लेकिन अब मैं इस बात को शेयर कर रही हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि ऐसी बहुत सारी मां होंगी, जिन्होंने इसमें मेरी मदद की और उन मांओं को ढूंढना मेरे लिए बेहद मुश्किल था’।

- Advertisment -
Most Popular