Kiara Advani : शादी से पहले प्रेग्नेंट होना चाहती थीं कियारा आडवाणी, इंटरव्यू के दौरान किया था खुलासा

0
375
Kiara Advani

Kiara Advani : बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। हाल हीमें कियारा कि फिल्म सत्य प्रेम की कथा रिलीज हुई थी और उसने बड़े पर्दें पर ताबड़तोड़ कमाई की। इस फिल्म में कियारा के कार्तिक आर्यन लीड़ रोल में नजर आए थे। वहीं जब एक्ट्रेस फिल्म के प्रमोशन में जुटी थीं तो उनकी एक तस्वीर देखकर फैंस ये कयास लगा रहे थे कि कियारा प्रेग्नेंट हैं और अब एक्ट्रेस का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बात करती नजर आ रही हैं।

ezgif.com gif maker 8

शादी से पहले प्रेग्नेंट होना चाहती थी कियारा

कियारा का जो इंटरव्यू वायरल हो रहा है, वो उनकी फिल्म ‘गुड न्यूज’ के प्रमोशन का है। जिसमें कियारा ने अपने प्रेग्नेंट होने की इच्छा जाहिर की थी। इस वीडियो में एक्ट्रेस कहती हुई नजर आ रही हैं कि मैं सिर्फ इसलिए प्रेग्नेंट होना चाहती हूं ताकि मैं वो सबकुछ खा सकूं जो मैं खाना चाहती हूं और मेरे लिए ये मायने नहीं रखता कि बच्चा लड़का हो या लड़की..वो जो भी हो बस स्वस्थ होना चाहिए..’बता दें कि ‘सत्यप्रेम की कथा’ के प्रमोशन के लिए कार्तिक के साथ कियारा एक बार जयपुर पहुंची थीं। इस तस्वीर में फैंस उनकी टमी देखकर उन्हें बधाईयां देने लगे थे।

aqwsdfraswq3dre

जैसलमेर में हुई थी कियारा-सिड की शादी

बता दें कि कियारा आडवाणी ने इसी साल 7 फरवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी की थी। दोनों की शादी राजस्थान के जैसलमेर के एक शाही फोर्ट में हुई थी। जिसमें इनके खास दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के प्यार की शुरुआत ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शेरशाह’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ा और ये एक-दूसरे को डेट करने लगे थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी हाल ही में कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में नजर आई थीं। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद की है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने काफी अच्छा कलेक्शन किया है। अब ये फिल्म जल्द ही ओटीटी पर भी रिलीज होने जा रही है।