भारतीय शोधकर्ताओं ने खोजी नई तकनीक, हो सकेगा सर्वाइकल कैंसर का इलाज

0
377

Cervical Cancer Treatment : कैंसर, जिसको जानलेवा बीमारी कहा जाता हैं। फ़िलहाल इस बीमारी के इलाज में सबसे कारगर उपचार कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी को ही माना जाता है लेकिन इसके दुष्प्रभाव होने के कारण डॉक्टर्स दूसरे विकल्प को ढूंढ रहें थे और अब केंद्रीय विश्वविद्यालय बीएचयू के शोधकर्ताओं ने माइक्रो आरएनए को विकसित किया है, जो विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर की कोशिकाओं को मारता है और शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं है।

कीमोथेरेपी के दौरान, शरीर में सेल पर हमला किया जाता है, जिसमें कैंसर की कोशिकाओं के साथ-साथ कई अन्य सामान्य कोशिकाओं पर भी हमला किया जाता है और इससे कुछ दिनों तक रोगी की हालत बहुत खराब हो जाती है। बता दें कि अब भारतीय शोधकर्ताओं ने एक ऐसी तकनीक को खोजा है, जिसकी थेरेपी के दौरान केवल ही केवल कैंसर के सेल पर ही हमला किया जाएगा, इससे शरीर की बाकी कोशिकाओं पर असर नहीं होगा और उन्हें नुकसान नहीं पहुंचेगा।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।