Rajshri Deshpande : राजश्री देशपांडे ने इंटीमेट सीन्स को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- ‘सेक्रेड गेम्स के बाद मिलते थे ऐसे ऑफर’

0
438
Rajshri Deshpande

Rajshri Deshpande: एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे को नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘ट्रायल बाय फायर’ में तो सभी ने देखा ही होगा। इस सीरीज में उनके दमदार प्रदर्शन की हर तरफ खूब चर्चा हो रही थी। इसी के साथ उनके किरदार के लिए उन्हें काफी सराहना भी मिल रही थी। अभिनेत्री वेब सीरीज में खास तौर पर अपने इंटीमेट सीन्स के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में हाल ही में अभिनेत्री ने खुलासा करते हुए बताया है कि ‘सेक्रेड गेम्स’ की सफलता के बाद उन्हें केवल उन भूमिकाओं के लिए कॉल किया जाता था, जिसमें बोल्ड सीन्स शामिल होते थे।

fwe

ये भी पढ़े: Ranbir Kapoor : रणबीर ने किया अपने बेडरूम की बातों का खुलासा, आलिया की सोने की पोजीशन को लेकर कही बड़ी बात

राजश्री देशपांडे ने किया शॉकिंग खुलासा

आपको बता दें कि राजश्री के अनुसार ‘सेक्रेड गेम्स’ की शुरूआत के समय उनकी मलयालम फिल्म एस दुर्गा काफी विवादों में घिरी हुई थी, इसलिए इंडस्ट्री में कई लोगों ने मान लिया था कि वह विवादास्पद भूमिकाएं लेने और अंतरंग दृश्य करने में माहिर हैं। ऐसे में उन्होंने कहा कहा कि मुझे ऐसे फोन आ रहे थे कि इसमें अंतरंग दृश्य हैं, लेकिन आप इसके साथ सहज हैं, है ना?’ मैं ऐसा कह रही थी ‘स्क्रिप्ट क्या है? यह कौन कर रहा है?”

rwer

राजश्री ने कही ये बात

दरअसल, इंटरव्यू के दौरान राजश्री ने बात करते हुए कहा कि, “उस समय एस दुर्गा भी हर जगह विवादों में थी तो हर कोई सोचता था कि मैं एक विवादास्पद फिल्म कर सकती हूं। लोग कहते थे कि आप अंतरंग दृश्य कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि आप इसमें फिट बैठती हैं और आप इसे करती हैं। कोई स्क्रिप्ट नहीं थी, कुछ भी नहीं।” इसी के साथ राजश्री ने आज के नए युग के प्रोडक्शन पर भी वार करते हुए कहा कि वो मैगी नूडल्स के जैसा हो गया है। उन्होंने कहा कि, आप दो महीने में एक स्क्रिप्ट लिखते हैं। दो महीने में शूट करते हैं। दो महीने में पोस्ट प्रोडक्शन करते हैं और सातवें महीने में आपकी रिलीज होती है और यही वह फार्मूला है, जिसका बहुत सारे लोग पालन भी कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि एक्टिंग कोई फार्मूला नहीं होती, यह कुछ ऐसा है, जिसे आपको हर दिन, हर सेकंड तलाशना होता है।