Satyaprem Ki Katha: रिलीज के पहले दिन ‘सत्यप्रेम की कथा’ नहीं तोड़ पाई ‘भूल भुलैया 2’ का रिकॉर्ड, ओपनिंग डे पर कार्तिक-कियारा की फिल्म ने की इतने करोड़ की कमाई

0
335
Satyaprem Ki Katha Box Office Collection

Satyaprem Ki Katha Box Office Collection : बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म सत्य प्रेम की कथा को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म को बकरीद के मौके पर रिलीज किया गया था। सत्य प्रेम की कथा को क्रिटिक्स और ऑडियंस का मिक्स्ड रिव्यू मिला है। फैंस को फिल्म में कियारा और कार्तिक की केमिस्ट्री बेहद पसंद आ रही है और लोग फिल्म पर अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं। इसी के साथ फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन ठीक- ठाक रहा है। चलिए यहां जानते हैं कि ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कारोबार किया?

कार्तिक-कियारा की फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' की रिलीज डेट हुआ अनाउंस, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक - Amrit Vichar

रिलीज के पहले दिन सत्यप्रेम की कथा ने किया इतने करोड़ का कारोबार

समीर विद्वांस के डायरेक्शन में बनी फिल्म सत्य प्रेम की कथा में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इससे पहले कार्तिक और कियारा की जोड़ी सुपर-सक्सेसफुल फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में नजर आई थी। ‘भूल भुलैया 2’ साल 2022 में रिलीज हुई थी और फिल्म  ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। वहीं ‘सत्यप्रेम की कथा’ में एक बार फिर कार्तिक और कियारा साथ नजर आ रहे है और इनकी मैजिकल केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आ रही हैं। हालांकि फिल्म ओपनिंग डे पर ‘भूल भुलैया 2’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई हैं। वहीं अब फिल्म की रिलीज के पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन भारत में 9.25 करोड़ रुपयों की  कमाई की है।

Satyaprem Ki Katha बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | दिन वार | दुनिया भर - Sacnilk

फिल्म की स्टारकास्ट

सत्यप्रेम की कथा कि स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में कियारा आडवाणी कथा कपाड़िया के रोल निभा रही है वहीं कार्तिक आर्यन ने सत्यप्रेम अग्रवाल के किरदार में नजर आ रहे है। ये फिल्म सत्यप्रेम और कथा की यूनिक लव स्टोरी पर बेस्ड है। समीर विदवान के निर्देशन में बनी फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें कार्तिक और कियारा के अलावा राजपाल यादव, गजराज राव, सुप्रिया पाठक, अनुराधा पटेल, शिखा तल्सानिया सहित कईं बेहद टैलेंटेड एक्टर हैं। ये प्रोजेक्ट नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और नमः पिक्चर्स द्वारा जॉइंटली प्रोड्यूस है।