Jad Haddi : जैद हदीद क्यों छुपाते है अपनी पत्नी का चेहरा, इंटरव्यू में किया खुलासा

0
351
Jaid Hadidi

Jad Haddi: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान सलमान खान की मोस्ट् कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। बिग बॉस के घर में आए दिन गॉसिप चलती रहती और कंटेस्टेंट अपनी लाइफ के राज खोलते नजर आते हैं। शो में इस बार लेबनान के मॉडल जैद हदीद शो में अपनी फिट बॉडी दिखाकर लोगों को काफी इम्प्रेस भी कर रहे हैं। वहीं अब जैद हदीद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

1

अपनी पत्नी को लेकर जैद ने कही बड़ी बात

आपको बता दें कि एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान जैद से शो में जाने की एक्साइटमेंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- ”जहां तक मुझे पता है भारत से कई लड़कियों ने मिस वर्ल्ड का टाइटल जीता है, लेकिन मैं यहां लोगों का दिल जीतने आया हूं। हालांकि अगर मुझे घर के अंदर किसी एक का दिल जीतने का मौका मिले, तो भी मैं पीछे नहीं हटूंगा।” जैद ने 2017 में मॉडल रमोना खालिद से शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है, लेकिन जैद से रमोना का तलाक हो गया था। जैद के सोशल मीडिया पर सिर्फ उनकी बेटी की तस्वीरें हैं। इस बारे में पूछे जाने पर कि उनके सोशल मीडिया हैंडल पर उनकी पत्नी की तस्वीर क्यों नहीं दिखता। जैद ने कहा- ”मैंने तलाक ले लिया है और मेरी बेटी है। लोगों को सोशल मीडिया पर मेरी बेटी दिखती है, लेकिन उसकी मां नहीं। लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि आप अपनी पत्नी को क्यों छुपाते हैं। मैं अपनी पत्नी को छुपाता नहीं हूं। हमारा तलाक हो गया है। लेकिन मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। वह बहुत मजबूत महिला हैं।”

Bigg Boss OTT 2 PROMO: Jad Hadid Ke Touch Se Uncomfortable Hui Akanksha Puri, Jad Ne Cross Ki Limits - YouTube

शो में जैद का आकांक्षा पुरी को जबरन छूने का वीडियो वायरल

गौरतलब है कि हालही में जैद और आकांक्षा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें ब्लैक ड्रेस पहने आकांक्षा जद से एक डिस्टेंस मेंटेन करते हुए बात करती दिखती हैं। तभी जद उन्हें अपनी बाहों में लेने के लिए हाथ आगे बढ़ाते हैं, लेकिन आकांक्षा आगे की तरफ मूव नहीं होतीं जिससे जद उनकी कमर टच करते हैं और फिर उन्हें पीठ से अपनी तरफ पुश कर गले लगाने की कोशिश करते हैं।