Rajeev Khandelwal: राजीव खंडेलवाल भी हुए है कास्टिंग काउच का शिकार, इंटरव्यू के दौरान छलका एक्टर का दर्द

0
382
Rajeev khandelwal

Rajeev Khandelwal: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर राजीव खंडेलवाल टीवी, फिल्म, ओटीटी की दुनिया में एक जाना माना नाम हैं। राजीव ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग के दम पर फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाई हैं, लेकिन आप तो जानते ही होंगे की ग्लैमर इंडस्ट्री की चकाचौंध के पीछे की असलियत कुछ और ही होती है. फिल्म इंडस्ट्री से अक्सर कास्टिंग काउच की खबरें सामने आती हैं। अगर आपको लगता है कि ऐसा सिर्फ लड़कियों के साथ होता है तो ऐसा नहीं है। लड़कों को भी यह सब झेलना पड़ता है।

Rajeev Khandelwal 1200

राजीव खंडेलवाल हुए है कास्टिंग काउच के शिकार

आपको बता दें कि राजीव ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जगह बनाना जितना लड़कियों के लिए मुश्किल है, उतना लड़को के लिए भी है। इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने कहा- ”कास्टिंग काउच लड़कों के साथ भी होता है, लेकिन लड़के ज्यादा इस बारे में बात नहीं करते और यह भी है कि लड़कियां जब कास्टिंग काउच के बारे में कहती हैं तो उन्हें ज्यादा गंभीरता से लिया जाता है। मेरे साथ भी कास्टिंग काउच हो चुका है, लेकिन हमारे समाज को लगता है, हां ठीक है, लड़का है, मैनेज कर लिया होगा इसने।”

Rajeev Khandelwal Image

लड़को के भी झेलना पड़ता है कास्टिंग काउच

राजीव ने बताया कि लड़के ऐसी परिस्थितियों से जल्दी बाहर आ जाते हैं। ” लड़कों की बनावट ऐसी ही होती है। कल अगर मेरे साथ कास्टिंग काउच होता है तो… मैं फिर वापस आकर कहूंगा, मैंने इसके साथ डील कर लिया है, अब मैं वापस आ गया हूं.” हालांकि राजीव का कहना है कि ऐसे अनुभवों के बाद लड़कियां अक्सर गंदा महसूस करने लगती हैं, लेकिन उनके साथ ऐसा नहीं है। राजीव ने कहा- ”मैंने अंदर से गंदा महसूस नहीं किया। अपने दिमाग में, मैंने उस इंसान को गाली दी और कहा- सॉरी बॉस, मैं यह सब नहीं करने वाला हूं. मर्द और औरतों की बनावट अलग-अलग होती है। हालांकि चीजें अब बहुत बदल गई हैं।” राजीव का कहना है कि लड़कियों के साथ अगर कुछ बुरा होता है तो लोग ज्यादा रिएक्ट करते हैं। उन्होंने कहा- ”लोग एक लड़की के कास्टिंग काउच एक्पीरियंस और एक लड़के के कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस पर अलग तरीके से रिएक्ट करते हैं। ”