Urfi Javed : उर्फी ने बनाया ब्राउन बैग से ड्रेस, एक्ट्रेस की ड्रेस देख फैंस हुए दीवाने

0
450
URFI JAVED

Urfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद आए दिन अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। उर्फी अक्सर ही अपने अतरंगी कपड़ो की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती नजर आती हैं और उन्हें उसके लिए ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता हैं, लेकिन इन सबसे अब उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता हैं। वहीं उर्फी ने एक बार फिर से अपना नया वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। वीडियो में इस बार उन्होंने अपने पर्स से अपना नया ड्रेस बनाया हैं।

Finally Acche Kapde'! Urfi Javed's Handbag Turned Short Dress Style Gets A Thumbs-Up From Netizens, Telly Talk News | Zoom TV

उर्फी ने अपने ब्राउन हैंड बैग से बनाया ड्रेस

उर्फी के इस ब्राउन हैड बैग ड्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। यूजर्स को हमेशा उर्फी के वीडियो पर एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए देखा गया है, लेकिन इस बार उर्फी का ये ड्रेस लोगों को काफी पसंद आ रहा है। उर्फी जावेद ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वों पहले कैजुअल्स पहने काफी कूल अंदाज में अपना बैग दिखाती हैं। इसके बाद उस ब्राउन बैग से वे अपना चेहरा छिपाती हैं और फिर अगले ही फ्रेम में उर्फी का बैग गायब हो जाता है, वहीं उनके शरीर पर वो बैग ड्रेस के रूप में दिखाई देता है। बैग के नीचे के भाग को होल कर के वे उसकी मिनी स्कर्ट बना लेती हैं और बाकी बचे हुए हिस्से का वो ट्यूब टॉप बना लेती हैं।  खास बात ये है कि उर्फी इस बैग की एक भी चीज नहीं वेस्ट होने देतीं। उर्फी बचे हुए हैंड स्ट्रेप्स को अपनी मिनी स्कर्ट के साथ अटैच्ड शोल्डर स्ट्रैप बना लेती हैं, इसके बाद उनकी मिनी स्कर्ट ट्यूनिक तैयार हो जाती है। इस ड्रेस में उर्फी काफी क्यूट लग रही हैं।

यूजर्स को पसंद आया उर्फी का ये लुक

उर्फी का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं और लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये बढ़िया लग रहा है, दूसरे ने लिखा- पहली बार बिना किसी नापसंदी के ये ड्रेस पसंद आया, एक अन्य ने लिखा- चलो आज कुछ अच्छा पहना है।