Zeenat Aman ने शेयर की ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ की बोल्ड तस्वीर, ग्लैमरस अंदाज में अभिनेत्री ने गिराई बिजलियां

0
448
Zeenat Aman

Zeenat Aman News Post: बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज कलाकारा जीनत अमान आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस ने 70 और 80 के दशक में अपनी अदाओं से लोगों के दिलों पर राज किया था। जीनत अमान  को लोग आज भी पसंद करते हैं। आज भी उनकी स्लाइल लोगों को उनका दीवाना बना देती हैं। आज भी लड़कियां जीनत अमान को अपना रोल मॉडल मानती हैं साथ ही लोगों उनकी फिल्मों को देखना बेहद पसंद करते हैं। वहीं जीनत सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस को साझा करती नजर आती हैं।

ZeenatAman1 1686304370448

जीनत ने शेयर की पुरानी तस्वीर

आपको बता दें कि जीनत अमान ने कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया हैं और वह आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं। वहीं अब अभिनेत्री ने ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ फिल्म से अपनी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। एक्ट्रेस तस्वीर में जमीन पर लेटी नजर आ रही हैं उन्होंने ग्रीन और रेड कलर की बंधनी प्रिंट की साड़ी पहनी हुई हैं और वो इस साड़ी में बेहद सिजलिंग और ग्लैमरस लग रही हैं। फोटो में जीनत ने बहुत ही लाइट मेकप किया हुआ हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा- ”इट्स हॉट, हॉट, हॉट… गर्मी को कुछ ऐसे मात दी जा सकती है। कोई और सुझाव?” बता दें कि एक्ट्रेस के फोटो को शेयर करते ही बॉलीवुड स्टार्स से लेकर उनके फैंस भी उनके इस लुक और उनकी फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Zeenat Aman memes herself as she battles hot weather: 'Take a cue from Rupa' | Bollywood - Hindustan Times जीनत अमान करिय

गौरतलब है कि जीनत अमान ने अपने करियर कि शुरुआत साल 1970 में फिल्म The Evil Within से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘हलचल’, ‘हरे राम हरे कृष्ण’, ‘डॉन’, ‘कुर्बानी’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू दिखाया, लेकिन उनको फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ के बोल्ड अवतार ‘रूपा’ की काफी तारीफ हुई थीं और लोग आज भी उस फिल्म की बात करते नहीं थकते हैं।