देश में लगातार बढ़ रहा है डेंगू का कहर, जानिए इससे बचने के उपाय

0
502

Dengue : देश में अभी तक कोरोना संक्रमण का असर पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ कि मच्छरों ने दस्तक दे दी हैं। कई दिनों से लोग डेंगू के कारण परेशान हैं। आए दिन मलेरिया समेत डेंगू के तमाम केस सामने आ रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, डेंगू से हर वर्ष लगभग 40 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित होते है और इस से मरने वालों की संख्या हर साल 22 हजार से अधिक हैं। इसलिए इसकी चपेट में आने से बचने के लिए सावधानी बेहद जरूरी है।

डेंगू के लक्षण

बता दें कि डेंगू के मच्छर रात के मुकाबले दिन में अधिक काटते हैं और पानी में डेंगू के मच्छर के पनपने का खतरा अधिक होता है, इसलिए ज्यादा समय तक किसी भी जगह पानी जमा न होने दें। इसके अलावा डेंगू के लक्षण, जैसे अचानक ठंड लगना व तेज बुखार आना, आंखों के पिछले भाग में दर्द होना, सिर, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना और बहुत ज्यादा कमजोरी लगना आदि लक्षण दिखने पर बिना डॉक्टर के परामर्श के कोई दवा न लें।

डेंगू से बचाव के उपाय

– घर या आसपास पानी न जमा होने दे
– सोते समय मच्छरदानी लगए
– कूलर में गन्दा पाने न भरने दें
– शरीर को ढककर रखें