गृह मंत्रालय ने किया बड़ा फेरबदल, 7 IPS अधिकारियों के किए तबादले

0
513
ips transfer

गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा 7 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। गृह मंत्रालय ने एजीएमयूटी कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार लाल का तबादला दिल्ली कर दिया है। वो इससे पहले पुडुचेरी के डीजीपी थे। वहीं IPS बी श्रीनिवासन का ट्रांसफर जम्मू कश्मीर से पुडुचेरी किया गया है। वो यहां डीजीपी के तौर पर कार्यभार संभालेंगे। 

transfer

साथ ही IPS सतीश गोलचा, जो अभी तक अरुणाचल प्रदेश के डीजीपी थे, उनका तबादला भी दिल्ली में किया गया है। गृह मंत्रालय के द्वारा IPS आनंद मोहन को का ट्रांसफर पुडुचेरी से अरुणाचल प्रदेश के डीजीपी के तौर पर किया है। IPS अधिकारी नीरज ठाकुर को भी दिल्ली भेजा गया है। वो अब तक अंडमान और निकोबार के डीजीपी के तौर पर कार्य कर रहे थे। उनकी जगह पर देवेश चंद्र श्रीवास्तव को अंडमान-निकोबार का डीजीपी बनाया, जो फिलहाल मिजोरम के डीजीपी थे। IPS अनिल शुक्ला को मिजोरम का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है।