Monday, September 15, 2025
MGU Meghalaya
Homeधर्मधनतेरस क्यों मनाया जाता है.? जानिए कब व किस समय हैं शुभ...

धनतेरस क्यों मनाया जाता है.? जानिए कब व किस समय हैं शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2022 : दिवाली महापर्व की शुरुआत धनतेरस से आरम्भ होती हैं, जो भाईदूज के पवित्र दिन तक चलती हैं। हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। हिन्दू मान्यता के अनुसार धनतेरस पर सोना, चांदी, बर्तन और अन्य चीजें खरीदना शुभ होता हैं। घर में बरकत लाने के लिए इस दिन विधि विधान के साथ माता लक्ष्मी, गणेश जी, भगवान धन्वं‍तरि और कुबेर देवता की पूजा की जाती हैं।

बता दें कि इस बार धनतेरस का पर्व 22 अक्टूबर 2022 की शाम 6 बजकर 02 मिनट से शुरू हो रहा है, जो 23 अक्टूबर 2022 की त्रयोदशी तिथि शाम 06 बजकर 03 मिनट तक रहेंगा। ऐसे में इस साल दोनों दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा।

शास्त्रों के मुताबिक, जब समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे तब कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि थी। इसलिए इस पावन दिन को धनतेरस या धनत्रयोदशी के रूप में मनाया जाता हैं। आज के दिन बर्तन खरीदने से धन, सौभाग्य, वैभव और अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। इसके अलाव इस दिन सामान की खरीदारी के साथ-साथ नारियल, मिठाई, कपड़े और अन्न आदि का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन, दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

- Advertisment -
Most Popular