Sushmita Sen: सुष्मिता सेन के हार्ट अटैक को लेकर चारू असोपा ने किया खुलासा, कही बड़ी बात

0
329

Sushmita Sen: बॉलीवुड इंडस्ट्री एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन इन दिनों चारू असोपा संग तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। चारू जल्द ही सुष्मिता की एक्स भाभी बन जाएंगी। हाल ही में चारू ने एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के हार्ट अटैक को लेकर एक नई डिटेल शेयर की है। बता दें कि सुष्मिता सेन ने इस साल मार्च में शॉकिंग खुलासा किया था कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि एक्ट्रेस अब इससे रिकवर हो चुकी है।

2022 11largeimg 1314542964

सुष्मिता के हार्ट अटैक पर चारू का खुलासा

आपको बता दें कि एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान चारू असोपा ने खुलासा किया कि सुष्मिता सेन को जब दिल का दौरा पड़ा तो उन्होंने खुद डॉक्टरों को फोन किया और परिवार को नहीं बताया। चारू ने कहा, “इसके बारे में परिवार में किसी को नहीं पता था क्योंकि मुझे लगता है कि दीदी ने किसी को नहीं बताया था. इसलिए जब यह हुआ, वह जयपुर में थी और इससे पहले कि वह किसी को बता पाती उन्होंने खुद ही डॉक्टरों को बुला लिया।”चारू ने आगे कहा, “जब मुझे यह पता चला, तो मैंने अपनी सास को फोन किया और उनसे इसके बारे में पूछा और उन्होंने मुझे बताया कि अब वह (सुष्मिता) ठीक हैं। किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी और हर कोई हैरान था।”

Charu Asopa reveals Sushmita Sen herself called doctors after heart attack | Bollywood - Hindustan Times

इंस्टाग्राम पर दी थी जानकारी

गौरतलब है कि सुष्मिता ने मार्च में इंस्टाग्राम पर चौंकाने वाली खबर शेयर की थी, उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और एंजियोप्लास्टी और स्टेंट इम्प्लांट किया गया था। फिलहाल सुष्मिता अब रिकवर हो चुकी हैं और काम पर भी लौट आई हैं। सुष्मिता ने हाल ही में ‘आर्या 3’ की शूटिंग पूरी की है। आर्या को पहले दो सीजन सुपरहिट साबित हुए है और फैंस को बेहद पसंद आए थे। वहीं अब लोग एक बार फिर सुष्मिता को आर्या में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।