Shahid Kapoor : शाहिद अपनी बीवी की इन आदतों से है बेहद परेशान, मीरा राजपूत की बुरी आदतों का किया खुलासा

0
389
shahid meera

Shahid Kapoor: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ब्लडी डैडी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में शाहिद के फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसमें शाहिद दमदार एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। वहीं शहिद अपनी पत्नी मीरा राजपूत से कितना प्यार करते हैं ये तो हम सभी जानते है। दोनों की शादी को  पूरे 8 साल कम्पलीट होने वाले हैं। दोनों के दो बच्चे है, जिसका नाम मीशा और जैन हैं। अक्सर ही ये स्टार कपल एक साथ टाइम स्पेंड बिताते नजर आते हैं, लेकिन मीरा राजपूत में कुछ ऐसी बुरी आदतें हैं जो शाहिद कपूर को बिल्कुल भी रास नहीं आती हैं। एक्टर ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे मीरा की बुरी आदतें उन्हें परेशान करती हैं।

A timeline of Shahid Kapoor and Mira Rajput's filmi love story | The Times of India

मीरा राजपूत की इन आदतों से परेशान है शाहिद कपूर

एक मीडिया रिपोर्ट की माने तो शाहिद ने पत्नी मीरा राजपूत की बुरी आदत का खुलासा करते हुए बताया कि मीरा कभी सुबह नहीं उठतीं। बल्कि जब सुबह 9 बजे वो उन्हें उठाने जाते हैं तो वो गुस्सा होने लगती हैं। शाहिद कई सालों से मीरा की इस बुरी आदत को झेल रहे हैं। शाहिद कपूर को पत्नी मीरा से हमेशा एक शिकायत रहती है, जिसका खुलासा करते हुए उन्होंने बताया, ‘ये कुछ ऐसा है कि उसकe ना मुझसे कुछ वो है कि मैं तेरे को सीधा करके ही रहूंगी।’ शाहिद ने बताया कि कैसे मीरा उनकी गलत आदतों पर उन्हें सुधारना चाहती हैं। शाहिद ने ये भी बताया कि वो मीरा से बेहद प्यार करते हैं, उनकी स्माइल बहुत प्यारी हैं और वह बहुत इंटेलिजेंट हैं साथ ही वो बहुत अच्छी इंसान हैं और जेनुइन हैं जो बहुत कम देखने को मिलता है।

article l 202241118330430784000

शाहिद इस फिल्म में आएंगे नजर

वहीं शाहिद कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द ही फिल्म ब्लडी डैडी में नजर आने वाले है। ये फिल्म ओटीटी पर 9 जून को रिलीज होगी। इसके पहले शाहिद की ओटीटी सीरीज फर्जी रिलीज हुई थी। जो काफी हिट साबित हुई थी।