Aditya Singh Rajput Death: रोहित वर्मा ने आदित्य सिंह राजपूत के ड्रग ओवरडोज की अफवाह पर किया रिएक्ट, बोले-‘गलत अफवाह फैलाने का अधिकार नहीं’

0
335
Aditya Singh Rajput Death

Aditya Singh Rajput Death: दिवंगत एक्टर आदित्य सिंह राजपूत सोमवार को अपने मुंबई स्थित घर में बाथरूम मृत पाए गए थे। वहीं उनके निधन के बाद से टीवी इंडस्ट्री के कई सितारें सदमें है। एक्टर वरुण सूद, डिजाइनर रोहित वर्मा जैसे कई सलेब्स ने  आदित्य की अकस्मात मौत पर शोक जाहिर किया। वहीं अब खबर आ रही है कि एक्टर की मौत ड्रग ओवरडोज की वजह से हुई है, जिसे लेकर डिजाइनर रोहित वर्मा ने रिएक्ट किया हैं उन्होंने सभी से अपील की है कि जल्दबाजी में किसी कॉन्क्लूज़न पर ना पहुंचे और डॉक्टरों को अपना काम करने दें।

Aditya Singh Rajput death: Rohit Verma slams speculative reports on drug overdose being the reason; says,' We have no right…'

रोहित वर्मा ने आदित्य की ड्रग ओवरडोज पर किया रिएक्ट

सेलिब्रिटी रोहित वर्मा ने आदित्य के ड्रग ओवरडोज लेने की बात पर रिएक्ट करते हुए इस की कड़ी निंदा की है और कहा हमें इस तरह के बयान देने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसे सभी दावों को बकवास बताते हुए रोहित ने आगे कहा, “कई अफवाहें हैं, बहुत सारे लोग सोचते हैं … बहुत सारे लोग उसके बारे में बात कर रहे हैं, ओवरडोज और सभी के बारे में… पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी आना बाकी है। मुझे लगता है कि यह सब बकवास है, ये एक एक्सीडेंट हो सकता है।” रोहित ने आगे कहा, “हमें यह काम स्पेशलिस्ट पर छोड़ देना चाहिए। मुझे लगता है कि हम सभी को डॉक्टरों को अपना काम करने देना चाहिए। हमें किसी को भी इस तरह का बयान देने और जब वह आसपास नहीं है तो इस तरह की गलत अफवाहें फैलाने का कोई अधिकार नहीं है।”

Splitsvilla 9 fame Aditya Singh Rajput found dead in Mumbai apartment; suspected drug overdose : Bollywood News - Bollywood Hungama

कई फिल्मों में किया था काम

गौरतलब है कि आदित्य सिंह राजपूत दिल्ली के रहने वाले थे वह मुंबई एक एक्टर बन बड़ा नाम कमाना चाहते थे। एक्टर ने कई फिल्मों में भी काम किया है जैसे ‘क्रांतिवीर’ और ‘मैंने गांधी को नहीं मारा’ लेकिन उनको पहचान एम टीवी का रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 9 से मिली उन्होंने लव, आशिकी, कोड रेड, आवाज़ सीजन 9, बैड बॉय सीजन 4 और कई एड फिल्मों में भी काम किया।