Raghav Chadha Ramp Walk: रैंप वॉक करते नजर आए राघव चड्डा, वायरल हुआ वीडियो

0
1146
raghav chaddha ramp walk

Raghav Parineeti: बॉलीवुड जानी मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। हल ही में एक्ट्रेस ने  राज्यसभा सांसद और आम आदमी के नेता राघव चड्ढा संग सगाई की हैं। दोनों की  सगाई की पिक्चर्स और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थी। जिन पर फैंस अपना बेशुमार प्यार लुटाते नजर आए। वहीं अब आम आदमी के नेता राघव चड्ढा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं, जिसमें राघव एक डिजाइनर के लिए रैंप वॉक करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देख फैंस राघव को जीजाजी कहते हुए चिढ़ा रहे हैं।

AAP leader Raghav Chadha turns showstopper at Lakme Fashion Week : The Tribune India

राघव  चड्डा ने किया रैंप वॉक

 गौरतलब है कि राघव चड्डा ने एक साल पहले एक डिजाइनर के लिए रैंप वॉक किया था, जिसके फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहे हैं। वहीं इन वीडियो और फोटो को देख फैंस उन्हें जीजाजी कहकर चिढ़ाते नजर आ रहे हैं। इन फोटोज पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिख, ‘जीजाजी की बॉलीवुड में एंट्री’, दूसरे ने लिखा,  ‘हीरो बन सकते हैं जीजा जी’, वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘जब मैंने ये पिक्चर देखा तो मुझे लगा राघव जुयाल हैं, अब मुझे आश्चर्य हो रहा है।’

Parineeti Chopra, Raghav Chadha engaged in Delhi - The Hindu

 जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे राघव और परिणीति

 आपको बता दें कि राघव और परिणीति ने कुछ समय पहले सगाई की हैं। कपल अपनी सगाई में जमकर एंजॉय करते नजर आए थे। इसी के साथ अब राघव और परिणीति की शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। फैंस कपल को जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधते देखने के लिए बेकरार हैं। हालांकि अभी तक कपल की तरफ से वेडिंग डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।